Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS: बड़वानी बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा व्यवसाय पर बरपाया कहर, लाखों की चपेट में आई कच्ची ईंटें
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS: बड़वानी बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा व्यवसाय पर बरपाया कहर, लाखों की चपेट में आई कच्ची ईंटें

divya mistry May 29, 2025

MP NEWS: बड़वानी जिले में हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पहले भी क्षेत्र में बारिश से नुकसान हो चुका था, लेकिन बुधवार सुबह की बारिश ने स्थिति और गंभीर बना दी। जिले में लगभग 150 ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं, जिनमें लाखों कच्ची ईंटें खुले में सूखने के लिए रखी गई थीं। ये ईंटें बारिश में गलकर मिट्टी बन गईं।

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: पूरे जिले में यह नुकसान करोड़ों में आंका

स्थानीय ईंट भट्ठा संचालक कमल प्रजापत ने बताया कि ईंटें तैयार कर पकाने से पहले खुले में सुखाई जाती हैं। नवंबर से जून के बीच ईंट निर्माण का मौसम होता है, लेकिन अचानक हुई बारिश ने सारा काम ठप कर दिया। एक भट्ठे में लगभग एक लाख ईंटें खराब हो गईं, जिससे करीब 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पूरे जिले में यह नुकसान करोड़ों में आंका जा सकता है।

MP NEWS: उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा

ईंट व्यवसायी पहले ही जीएसटी, जिला पंचायत टैक्स, प्रदूषण बोर्ड शुल्क, रॉयल्टी और इनकम टैक्स जैसी जिम्मेदारियों से दबे हुए हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से हुआ नुकसान उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। मजदूरी का भुगतान करना और ईंटों का पुनर्निर्माण अब उनके लिए चुनौती बन गया है।

मौसम की मार लगातार जारी

भट्ठा संचालक शांतिलाल गोले ने सरकार से राहत की मांग करते हुए कहा कि टैक्स में छूट और मुआवजा मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इस साल जब से काम शुरू हुआ है, तब से मौसम की मार लगातार जारी है, जिससे व्यवसाय चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।

READ MORE: भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, महिला अधिकारियों की बड़ी भूमिका

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur : तंत्र-मंत्र के लिए हिरण का शिकार…
Next: इलॉन मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प का साथ छोड़ा : DOGE से इस्तीफा! ‘मेरा टाइम पूरा हुआ’,

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.