Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Heavy rain alert: मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत
  • मध्य प्रदेश

MP Heavy rain alert: मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत

divya mistry May 12, 2025

MP Heavy rain alert:  मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

MP Heavy rain alert
MP Heavy rain alert

MP Heavy rain alert: सक्रिय होने से लगातार बारिश

प्रदेश में एक साथ कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से लगातार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। रविवार को खरगोन में 16 मिमी, सागर और नौगांव में 2 मिमी तथा इंदौर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में हल्की बौछारें पड़ीं, जबकि अशोकनगर में ओले गिरे और मंदसौर, खरगोन में तेज हवाओं से घरों के टीन शेड उड़ गए।

MP Heavy rain alert: अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस

तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। पांच शहरों में पारा 40°C से ऊपर रहा। गर्मी के साथ हवा में नमी ने उमस को भी बढ़ा दिया है। भोपाल में नमी 43%, इंदौर में 49% और जबलपुर में 58% रही।

गर्मी-उमस में वृद्धि की चेतावनी भी दी गई

मौसम में इस बदलाव की वजह पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, मध्य महाराष्ट्र पर बना चक्रवात और अरब सागर से आ रही नमी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 14 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके साथ ही तापमान बढ़ने और गर्मी-उमस में वृद्धि की चेतावनी भी दी गई है।

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sidhu On Kohli’s Test Retirement: विराट के संन्यास पर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान!
Next: El Clasico Barcelona vs Real Madrid: थ्रिलर मुकाबला, बार्सिलोना ने 4-3 रियल मैड्रिड को हराया…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.