नवजो"जो पिता का अंतिम संस्कार छोड़ सकता है, वो देश के लिए कुछ भी कर सकता है" - सिद्धू
'मैं उसको अच्छे से जानता हूं. जो आदमी दिल्ली की टीम के लिए अपने पिता के अंतिम संस्कार को छोड़कर आ सकता है। वो देश के लिए कुछ भी त्यागने को तैयार है। लेकिन उसके साथ कोई तालमेल होना चाहिए और उसको कोई आश्वासन देने वाला होना चाहिए। मैं ये कहना चाहता हूं कि विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए काफी अहम है, क्योंकि आने वाली टेस्ट सीरीज काफी कठिन होने वाली है। इसलिए जितना कड़ा इम्तिहान उतना ही बड़ा ईनाम होता है।'टीम इंडिया की टेस्ट बैटिंग की रीढ़...
रोहित शर्मा के संन्यास की घोषणा के बाद, विराट कोहली भारत की टेस्ट टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। बीते 14 वर्षों से टेस्ट क्रिकेट में कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करते आ रहे हैं और टॉप ऑर्डर व मिडिल ऑर्डर के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं।
अगर विराट कोहली इस टेस्ट क्रिकेट खेलने नही गए तो उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की स्विंग से भरपूर परिस्थितियों में भारतीय टीम को बैटिंग में भारी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
कोहली टेस्ट में 10 हजार रनों के करीब...
साल 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली अब तक 123 टेस्ट मैच खेल चुके है, जिसमें उन्होंने 9230 रन बना चुके हैं। वह जल्द ही 10,000 रनों के ऐतिहासिक आंकड़े को छू सकते हैं। ऐसे में फैन्स उन्हें यह उपलब्धि हासिल करते हुए मैदान से विदा होते देखना चाहेंगे। फिलहाल कोहली के संन्यास की खबरें फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स दोनों को ही चौंका रही हैं। सभी की यही उम्मीद है कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर जाएं और भारत के लिए एक बार फिर अहम भूमिका निभाएं।
आपको बता दें कि, बीते 14 साल से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए वह टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं।