भोपाल: मध्य प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग भारत मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को कई जिलों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
रतलाम सबसे गर्म, कई जिलों में 40 डिग्री पार
सोमवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा:धार में 40 डिग्री से अधिक, नर्मदापुरम में 40 डिग्री से अधिक, खरगोन में 40 डिग्री से अधिक, बड़े शहरों में भी बढ़ी गर्मी, जबलपुर: 39.2 डिग्री, उज्जैन: 39 डिग्री, भोपाल: 38.8 डिग्री, इंदौर: 38.8 डिग्री, इन जिलों में लू चलने की चेतावनी
इन जिलों में लू का असर रहेगा
रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्म हवाओं का असर रहेगा।
गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
- दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें
- पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
