MP DA Hike 58%: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही मोहन सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

शासकीय कर्मचारियों को सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का फैसला किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।
आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।
सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर… pic.twitter.com/nf0RRc5nqh
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 2, 2026
Read More: भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
MP DA Hike 58%: पेंशनर्स को राहत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। CM ने कहा आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है।
