Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • सांसदों के फ्लैट में भीषण आग, संसद भवन से 200 मीटर दूर मची अफरा-तफरी
  • Top Story
  • देश-विदेश

सांसदों के फ्लैट में भीषण आग, संसद भवन से 200 मीटर दूर मची अफरा-तफरी

himani Shrotiya October 18, 2025

MP flats fire near Parliament: राजधानी दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में बुधवार दोपहर अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। यह अपार्टमेंट संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और यहां कई राज्यसभा सांसदों के आवास भी हैं। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर 1:20 बजे कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना की गईं। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहले और दूसरे फ्लोर तक फैल चुकी थी। अपार्टमेंट परिसर से काले धुएं के गुबार उठते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सांसदों के फ्लैट में भीषण आग
सांसदों के फ्लैट में भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ मिनटों में सीढ़ियां और कॉमन एरिया पूरी तरह धुएं से भर गए। लोगों ने घबराकर बालकनी और खिड़कियों से बाहर आकर मदद के लिए पुकार लगानी शुरू की।

MP flats fire near Parliament: दमकल, पुलिस टीम मौके पर

दमकल कर्मी सीढ़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेराबंदी कर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के अन्य फ्लैट्स से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कई लोगों ने धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।

हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे
हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपार्टमेंट परिसर के आसपास की सड़कें खाली कराई गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। आस-पास के सरकारी दफ्तरों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए। सांसदों के आवास होने से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर है। 

ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट वीवीआईपी जोन में आता है और संसद भवन के बेहद निकट होने के कारण यह संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां कई राज्यसभा सदस्यों के आधिकारिक आवास हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई और इंटेलिजेंस टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति की निगरानी शुरू कर दी।

ट्रैफिक प्रभावित, इलाके में जाम

MP flats fire near Parliament: घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मीडिया कर्मी मौके पर पहुंच गए, जिसके कारण आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग गया। डॉ. बी.डी. मार्ग, मानसिंह रोड और तिलक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए घोषणाएं कीं और कुछ रास्तों को अस्थायी रूप से बंद भी किया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट के जरिए लोगों से इस रूट पर न जाने की अपील की और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि पूरी तरह से बुझाने में समय लगेगा क्योंकि बोगियों में लकड़ी और फर्नीचर होने से आग तेजी से फैल गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष
Next: Bigg Boss 19 Update: सलमान लगाएंगे शहबाज, अमाल, नीलम की क्लास, अमाल को दी आखिरी चेतावनी!

Related Stories

BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
बनारस-शहर एक नाम अनेक
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • सनातन

बनारस-शहर एक नाम अनेक..जानिए किस नाम का क्या है महत्व

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
  • अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा
  • खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.