उज्जैन के बीजेपी जिला अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल

MP Jila Adhyaksh: मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है, जिसके तहत सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के लिए अध्यक्ष का ऐलान किया गया। संजय अग्रवाल को उज्जैन का भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विदिशा के जिला अध्यक्ष बने महाराज सिंह दांगी

MP Jila Adhyaksh: इसके अलावा विदिशा जिले के लिए भी अध्यक्ष की घोषणा की गई…जिसमें महाराज सिंह दांगी को भाजपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। देर रात हुए इन नियुक्तियों के बाद संजय अग्रवाल के घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और वे ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए आतिशबाजी करते नजर आए।

MP Jila Adhyaksh: संजय अग्रवाल ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैं पार्टी द्वारा दिए गए इस सम्मान को लेकर पूरी जिम्मेदारी निभाऊंगा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को और मजबूत करूंगा।
MP Jila Adhyaksh: संजय अग्रवाल का स्वागत सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में किया जाएगा।
