विश्वास का बजट
केंद्रीय बजट 2026 की लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट देश की दशा बताने वाला बजट है. विकास और विश्वास का बजट है. इस बजट में जो प्रावधान किए गए है वह अगले 10 से 12 सालों जमीन पर दिखाई देंगे. राजकोषीय घाटे को 4.4 से घटा कर 4.3 करने का प्रावधान किया गया है. रेयर अर्थ मिनरल उड़ीसा आंध्रप्रदेश में खोजने के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान हुआ.
महिलाओं, किसानों पर फोकस
CM Mohan on Budget: साथ ही महिलाओं के लिए हर जिले में हॉस्टल और किसानों की आय बढ़ाने के काम पशुपालन में सब्सिडी, हर सेक्टर को छूने का काम इस बजट में किया गया है. 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को छूने का काम इस बजट में किया गया है, और डिफेंस बजट में 15%बढ़ोतरी की गई है.

बजट को लेकर बोले CM
बजट को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत का संकल्प है. वैश्विक स्तर पर बजट के परिणाम दिखने लगते है. लंबे समय को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया. सरकार के BJP के 12 बजटों में से 9वीं बार निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. यह लंबी छलांग लगाने वाला बजट है.
CM ने गिनाई बजट की खासियत
इस बजट में –
- AI इनोवेशन को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया.
- उद्योगों, MSME बिजनेस की अनुकूलता के काम किए गए लघु उद्योग को लेकर भी इसमें काफी संभावना है.
- IT, पर्यटन , हेल्थ , युवाओं और नारी सशक्तिकरण, के लिए बजट में स्थान दिया गया.
- मेट्रोपॉलिटन सिटी को लेकर नए प्रावधान कर शहरों को प्रमोट किया गया.
- टायर 2 और टायर 3 शहरों के साथ साथ ग्रीन एनर्जी की भविष्य में विशेष भूमिका है.

‘विकसित भारत कि परिकल्पना’
CM ने आगे कहा बजट केवल दस्तावेजीकरण नहीं है बल्कि ये विकसित भारत कि परिकल्पना है. मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों पर हम विशेष ध्यान दे रहे है. वित्त आयोग की सिफारिश जमीनी स्तर पर उतारी जा रही है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा बजट के लिए आज पडोसी के देश की हालत देखों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुद कह रहे हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और मुनीर कटोरा लेकर जाते हैं, और दूसरे देशों से उधारी मांगते हैं, लेकिन भारत किसी के आगे झुकता नहीं है.
केंद्रीय बजट के माध्यम से फार्मा, बायो-टेक्नोलॉजी, हेल्थ इंडस्ट्री और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान हैं…
एआई आधारित तकनीकों से हाईटेक उद्योग, डिजिटल निवेश और नवाचार आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे : CM@DrMohanYadav51… pic.twitter.com/2fAj7SDiPM
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 3, 2026
CM Mohan on Budget: मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान किया. CM ने डीजल-पेट्रोल के वेट कम करने के संकेत दिए. CM ने कहा डीजल पेट्रोल की वेट कम करने की चुनौती हमारे सामने है. जो जितनी ड्यूटी देगा उसके हिसाब से उसे केंद्र रिटर्न देगा. 18 फरवरी को आने वाले प्रदेश के बजट में राहत मिलेगी.
CM ने कहा रेल बजट में मध्य प्रदेश के लिए आज से क्रांति हुई. रेल की पटरी 8 गुना बढ़ा है. विद्युतीकरण 5 गुना बढ़ा है. स्टेशन से लेकर हर सेक्टर में विकास होगा. साथ ही रेल की कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश के विकास को गति मिलेगी.
