सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने दी बधाई

Mp Bjp: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कुछ नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस सूची में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संजय अग्रवाल और महाराज सिंह दांगी को उनके नए पद पर नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
एक्स कर सीएम ने दी दोनों जिला अध्यक्षों को बधाई
Mp Bjp: सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, श्री संजय अग्रवाल जी को उज्जैन नगर और श्री महाराज सिंह दांगी जी को विदिशा का भारतीय जनता पार्टी से जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। संगठन की सुदृढ़ता एवं लोक कल्याण के लिए आपके संकल्प सदैव सिद्ध हों मेरी शुभकामनाएं हैं।
Mp Bjp: इस नियुक्ति के साथ ही बीजेपी ने अपने संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया है जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूती मिले।
