Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Balaghat: मौत का करंट! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोग जिंदा जले
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Balaghat: मौत का करंट! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोग जिंदा जले

Narendra Singh June 24, 2025

MP Balaghat Death: एक ही परिवार के थे तीनों

MP Balaghat Death: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे लांजी थाना क्षेत्र के देवलगांव मार्ग पर हुआ।

Read More :- Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

मंदिर दर्शन को निकले थे सभी

मृतकों की पहचान सेवकराम पांचे (30), उनकी पत्नी रेणुका पांचे (28) और भाई भोजराज पांचे (28) के रूप में हुई है। तीनों बाइक से देवलगांव स्थित दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में एक पेड़ की टहनी हाईटेंशन लाइन पर गिर गई। तार टूटकर सड़क पर गिरा और दुर्भाग्यवश उनकी बाइक उसी में उलझ गई।

बाइक में लगी आग, मौके पर ही मौत

एसडीएम कमल चंद्र सिंहसार ने बताया कि जब बाइक तार में उलझी, उसी वक्त बिजली सप्लाई चालू थी। बाइक में आग लग गई और तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वे मौके पर ही जलकर मर गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग की टीम और लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को लांजी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

एक घंटे तक जलते रहे शव

सर्रा गांव के पूर्व सरपंच चुन्ने लाल हरदे ने बताया कि शव करीब एक घंटे तक जलते रहे। उन्होंने कहा कि मृतक सेवकराम हैदराबाद में मजदूरी करते थे और हाल ही में खेती के लिए घर लौटे थे। उनके पीछे एक बेटी है, जबकि भोजराज के दो बेटियां हैं।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में झूलते तारों और जर्जर खंभों की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

तेज आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह

लांजी थाना प्रभारी विभेंदु टांडिया ने बताया कि हादसे के वक्त इलाके में तेज आंधी चल रही थी और लगातार बारिश हो रही थी। फिलहाल बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बिजली कंपनी की ओर से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Priya and Rinku wedding: सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी कैंसिल!
Next: Cow dung scam: MP में अब ‘गोबर घोटाला’! गौशाला के खाते में नहीं पहुंचे नीलामी के पैसे

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.