Morocco AFCON 2025 Champions: कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (CAF) ने सेनेगल की 1-0 से जीत को रद्द करते हुए, AFCON 2025 का चैंपियन मोरक्को टीम को घोषित कर दिया गया है। यह फैसला 18 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लिया गया।
बता दें कि, मैच के दौरान रेफरी के 1 फैसले के विरोध में सेनेगल टीम के प्लेयर्स ने मैदान छोड़ दिया था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया, इस वजह से उनकी जीत रद्द कर दी गई।

कैसे हुआ विवाद?
सेनेगल और मोरक्को के बीच 18 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें निर्धारित समय पर दोनों का स्कोर 0-0 की बराबरी पर था, लेकिन स्टॉपेज टाइम (इंजुरी टाइम) में रेफरी ने मोरक्को के पक्ष में 1 पेनल्टी दी। इस वजह से सेनेगल टीम के प्लेयर गुस्से में मैदान के बाह चले गए।

फिर इस वजह से करीब 17 मिनट तक खेल रुका रहा, फिर सेनेगल वापस मैदान पर लौटे और मोरक्को के ब्राहिम डियाज पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल के पापे गुये ने गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी, लेकिन फिर जीत रद्द हो गई।
नियमों के आधार पर बदला फैसला
मोरक्को फुटबॉल फेडरेशन (FRMF) ने मैच के रिजल्ट को लेकर CAF की अपील कमेटी में चुनौती दी थी। जांच के दौरान CAF ने पाया कि, सेनेगल ने AFCON के आर्टिकल 82 का उल्लंघन किया।

इस नियम के अनुसार, यदि कोई टीम रेफरी की अनुमति के बिना मैच खत्म होने से पहले मैदान छोड़ देती है, तो उसे पराजित माना जाता है। वहीं, आर्टिकल 84 के तहत ऐसी स्थिति में विरोधी टीम को 3-0 से विजेता बनाया जाता है। इसी के आधार पर सेनेगल को अयोग्य ठहराते हुए मोरक्को को 3-0 से विजेता घोषित कर गया।
View this post on Instagram
मोरक्को फेडरेशन का बयान
जीत की ऐलान के बाद मोरक्को फुटबॉल फेडरेशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि- ‘उनकी अपील किसी टीम के प्रदर्शन को चुनौती देने के लिए नहीं थी, बल्कि टूर्नामेंट के नियमों को लागू कराने के लिए थी।’

फेडरेशन ने कहा कि- ‘हम नियमों के सम्मान और अफ्रीकी प्रतियोगिताओं में स्पष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों की सराहना करते हैं।’
सेनेगल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
इस फैसले के बाद अब तक सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नही आया है। लेकिन उनकी नेशनल टीम के सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें प्लेयर्स ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

