Morena Shooting News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 11 फरवरी की सुबह एक युवक ने सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी, जिससे व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया।
दरअसल, सुबह एक व्यक्ति व्यापारी के घर का दरवाजा खटखटाया, जैसे ही व्यापारी ने गेट खोला युवक ने उसे गोली मार दी गोली पसलियों को चीरती हुई पेट में घुस गई।
गंभीर रुप से घायल युवक
जानकारी के अनुसार, आरोपी घर आया और व्यापारी का नाम पुकार कर बाहर बुलाया, जैसे ही दरवाजा खुला गोली मारी घर में चीख पुकार मच गई फिर घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। यह मामला स्टेशन रोड थाने का है।
व्यापारी का नाम कृष्णकांत शुक्ला बताया जा रहै है, वो टीचर कॉलोनी, रामनगर का निवासी है।

पुरानी दुश्मनी के चलते मारी गोली
घायल व्यापारी के भाई दीपू शुक्ला ने बताया कि-‘गांव के ही रहने वाले हरेंद्र शुक्ला पुत्र रामनिवास शुक्ला निवासी सिरमिती गांव से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे हमारे मुरैना निवास पर आया और कृष्णकांत शुक्ला को हरेंद्र शुक्ला ने पिस्टल से गोली चला दी।
घायल की पत्नी रजनी शुक्ला का बयान
उन्होंने बताया कि- ‘मेरे पति सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। सिरमिती गांव में ही सीमेंट की दुकान है। वह हर रोज मुरैना घर से गांव व्यवसाय के लिए जाते हैं। गोली मारने वाला पता नहीं कौन था, लेकिन देखूंगी तो पहचान लूंगी।’
आरोपी को ढ़ूढ़ने में लगी पुलिस
स्टेशन रोड थाना के TI कुलदीप राजपूत ने बताया कि – ‘कृष्णकांत शुक्ला की हालत गंभीर है। वारदात में हरेंद्र शुक्ला का नाम सामने आया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।’
