Money Booster Vastu Tips: अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता, कमाई से ज्यादा खर्च हो जाता है या आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो कुछ आसान वास्तु उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई बार लोग अनजाने में आपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं जो आर्थिक तरक्की को रोक देती हैं। कई लोग फटे पर्स का इस्तेमाल करते रहते है, लेकिन वास्तु के हिसाब से फटे या गंदे पर्स का यूज पैसे रखने के लिए नहीं करना चाहिए। क्योकि ये आगे चलकर धन की कमी का करण बनता है। ऐसे में आर्थिक तंगी से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पर्स में न रखें ये वस्तुएं
अक्सर लोग अपने पर्स में पुराने बिल, रसीदें और फटे नोट जमा करके रखते हैं, जो वास्तु के अनुसार अशुभ माने जाते हैं। साथ ही, फटा या गंदा पर्स इस्तेमाल करना भी धन हानि का कारण बन सकता है। इसलिए पर्स खराब होते ही उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
पर्स के रंग का भी होता है असर
वास्तु के अनुसार पर्स का रंग भी आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालता है। बहुत गहरे रंग जैसे काला या नीला कभी-कभी धन के रुकने का कारण बन सकते हैं। इसके बजाय हरा, भूरा या क्रीम रंग का पर्स अधिक शुभ माना जाता है।

पर्स में न रखें देवी-देवता की तस्वीर
कई लोग पर्स में माता लक्ष्मी या कुबेर की तस्वीर रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना गया है। इसके स्थान पर लाल रंग से बना सूर्य यंत्र रखना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
मोर पंख रखना शुभ
वास्तु के मुताबिक मोर पंख को तिजोरी या पर्स में रखना शुभ माना जाता है, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। साथ ही, राहु दोष को कम करने में मदद करता है।

धन वृद्धि के लिए करें ये उपाय
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एक छोटा सा उपाय बहुत प्रभावी माना जाता है। पीले कपड़े में थोड़े चावल और हल्दी बांधकर एक छोटी पोटली बना लें और इसे अपने पर्स में रखें।
मान्यता है कि इस उपाय से धन का प्रवाह बढ़ता है और पैसों की तंगी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
Note – The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures, It is meant only for general awarenes, We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.
