महिलाओं के खाते में सीएम करेंगे 1915 करोड़ ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana: मकर संक्रांति पर मोहन सरकार प्रदेश की महिलाओं के खाते में लाडली बहना की 20वीं किस्त के साथ-साथ गैस सब्सिडी को लेकर भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इस कार्यक्रम के लिए खास तैयारियां की गई है.
Ladli Behna Yojana: मकर संक्रांति पर मोहन सरकार की सौगात
मध्य प्रदेश में महिलाओं को दो त्योहारों का एक साथ तोहफा मिलने जा रहा है. युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति के लिए भी महिलाओं को तोहफा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वामी विवेकानंद जयंती पर रविवार शाजापुर जिले के कालापीपल से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपये, 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रुपये और 27 लाख बहनों के खाते में गैस रीफिलिंग के 27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एक क्लिक से सेंड करेंगे.
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना किस्त जारी
12 जनवरी को शाजापुर के कालापीपल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे. इस अवसर पर पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. दिनांक 12 जनवरी से 14 जनवरी के मध्य जनकल्याण शिविरों में मकर संक्रांति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
Ladli Behna Yojana: मकर संक्रांति का तोहफा
एमपी की लाडली बहनों के खाते में योजना की 20वीं किस्त के साथ ही मकर संक्रांति पर्व जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को तिल, गुड़, कंगन और सुहाग सामग्री का वितरण किया जाएगा. इसके लिए सीएम मोहन यादव उपस्थित रहेंगे.
