इलाके में पुलिस फोर्स तैनात
मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग में एक युवक की पिटाई कर दी गई। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि युवक को भीड़ ने उस समय पकड़ लिया जब वह गाय काट रहा था।
घटना सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे की है। भीड़ ने युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम शाहदीन है। वह असलातपुरा का रहने वाला था। प्रशासन ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अगली सुबह शव को दफना दिया। इलाके में तनाव बढ़ने के बाद फोर्स बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने घायल शाहदीन का वीडियो बयान लिया।
मॉब लिंचिंग में गंभीर रूप से घायल शाहदीन को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 21 घंटे बाद सोमवार रात 12.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी मंडी समिति परिसर में गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं।
