Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Aus vs Ind Women ODI: मिताली राज स्टैंड के उद्घाटन के बीच ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत, बने कई रिकॉर्ड्स…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Aus vs Ind Women ODI: मिताली राज स्टैंड के उद्घाटन के बीच ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत, बने कई रिकॉर्ड्स…

Hema Gupta October 13, 2025

Aus vs Ind Women ODI: विमेंस वर्ल्ड कप में विशाखापट्टनम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को 3 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 330 रन बनाया, टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी हार रही।

Read More: IND vs AUS Womens world Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मैच आज, पहले इंडिया करेगी बल्लेबाजी…

मैच के दौरान बने कई रिकॉर्ड्स…

ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड रन चेंज…

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट 331 रन हासिल कर जीत दर्ज की। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 305 रन का टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की थी।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास..बनाए रिकॉर्ड्स…

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

1. विमेंस वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की 5वीं और भारत की दूसरी खिलाड़ी बनीं।

2. सबसे युवा (29 वर्ष) खिलाड़ी के रूप में यह उपलब्धि हासिल की।

3. उन्होंने 112वीं पारी की 5568वीं गेंद पर 5000 रन पूरे किए — यह दोनों ही मामलों में विश्व रिकॉर्ड है।

4. मंधाना ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर (129 पारियां) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (6182 गेंदें) को पीछे छोड़ा।

5. मंधाना ने इस साल 1062 रन पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का 1997 का 970 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 5वीं बार 50+ स्कोर…

मंधाना ने इस मैच में 80 रन बनाए। यह उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 5वां 50+ स्कोर रहा।

उनके पिछले पांच स्कोर: 105, 58, 117, 125, और 80 रन।

वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा (10 बार) 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय भी बन गईं, मिताली राज (9 बार) को पीछे छोड़ते हुए।

एलिस पेरी का नया रिकॉर्ड…

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने विमेंस वनडे में सबसे ज्यादा 56 कैच लेकर नया ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एलेक्स ब्लैकवेल (55) और मेग लैनिंग (53) को पीछे छोड़ा।

भारत का वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने 330 रन बनाकर वर्ल्ड कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 317/8 (वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2022) था।

🚨 A flying Jemi has been spotted 🚨

Jemimah Rodrigues grabs a blinder to remove Beth Mooney 🔥

Watch #INDvAUS LIVE in your region, #CWC25 broadcast details here ➡️ https://t.co/7wsR28P7Sa pic.twitter.com/OzKLRZUKze

— ICC (@ICC) October 12, 2025

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का हाईएस्ट टोटल…

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में भी सबसे बड़ा स्कोर बनाया — 330 रन। पहले भारत ने 2022 में डर्बी में 281/4 और ऑकलैंड में 277/7 रन बनाए थे।

Alyssa Healy heaps praise on her ‘tough’ bowling unit 💪https://t.co/LwdVuSIoYz

— ICC (@ICC) October 13, 2025

स्मृति मंधाना – प्रतिका रावल की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप…

दोनों ने 155 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई।

यह 1973 में इंग्लैंड की एनिड ब्लैकवेल और लिन थोमस (101 रन) का रिकॉर्ड तोड़ती है।

विशाखापट्टनम स्टेडियम में मिताली राज स्टैंड का उद्घाटन…

मैच से पहले स्टेडियम में पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया, जबकि विकेटकीपर रवि कल्पना के नाम पर एक गेट का नाम रखा गया।

भारत को मिला 5 पेनल्टी रन…

भारतीय पारी के दौरान एक अनोखा पल देखने को मिला जब विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट से गेंद टकराने पर टीम इंडिया को 5 पेनल्टी रन मिले।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : किसान यात्रा में जीतू पटवारी ने सिधिंया पर साधा निशाना, कहा- रात में नींद नहीं आएगी
Next: CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की एसपी-डीएफओ की लेंगे कांफ्रेंस

Related Stories

 CNG PNG Prices May Rise in India
  • Top Story
  • देश-विदेश

CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी

Shital Sharma March 4, 2026
New Picture
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया

Shital Sharma March 4, 2026
जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.