MI vs UP WPL Match Live: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में UP वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से मात दी। UP की इस सीजन में यह दूसरी जीत है।
188 रनों का पीछा करने उतरी MI 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 165 रन ही बना सकी। MI की अमीलीया कर ने नाबाद 49 रन बनाए, जबकि अमनजोत कौर ने 41 रन की पारी खेली, लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला पाई। UP की ओर से शिखा पांडे ने 2 विकेट लिए।
188 रन का टारगेट
यूपी ने मुंबई टीम को 188 रन का टारगेट दिया। चौथे सीजन का 10वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्ज के बीच खेला जा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाएं।
अब देखना होगा कि, क्या यूपी वॉरियर्स से हार का बदला ले पाएगी मुंबई या फिर करना पड़ेगा हार का सामना।
कप्तान मेग और फीबी की शानदार फिफ्टी
यूपी टीम की कप्तान मेंग लैनिंग लगाई फिफ्टी, 45 गेंद में 70 रन बनाए, जिसमें 11 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं टीम से फीबी लिचफील्ड ने भी ठोका अर्धशतक और 37 गेंद में 61 रन बनाएं, जिसमें 7 चौके, 3 छक्के शामिल रहें। इनके अलावा टीम से किरन 0 रन पर आउट, क्लो ट्रायोन ने 21 रन, श्वेता 0 रन, सोफी 1 रन , दीप्ति शर्मा 0 रन बनाकर आउट हो गई।
Phoebe Litchfield jumps to the top of the Orange Cap leaderboard! 👏
🔽 WATCH her fantastic innings | #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvMI | @UPWarriorz https://t.co/UqBcb86vYe
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026
MAXIMUM x 2⃣ 🔥
🎥 Enjoy some batting brilliance from Phoebe Litchfield and Meg Lanning 👏
Updates ▶️ https://t.co/7bDWCP77Em #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvMI | @UPWarriorz pic.twitter.com/tzqjZsa2fi
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026
मुबई टीम से अमेलिया केर ने 3 विकेट चटकाएं। ननेट साइवर ब्रंट ने 2 विकेट वहीं निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हेली ने 1-1 विकेट लिए।
मुंबई-यूपी वॉरियर्स का इसी सीजन में प्रदर्शन
WPL 2026 में दोनों टीमों का दूसरी बार आमना – सामना होगा। पहले मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था। वहीं अब तक इस सीजन में मुंबई टीम 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 2 में जीत मिली तो 2 में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ टीम 4 पाइंट्स से पाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं यूपी वॉरियर्स ने 4 मैचों में महज एक मैच में ही जीत सकी है, और इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है।
Today WPL Match Live: MI और UP का हेड टू हेड
दोनों टीमों ने WPL में अब तक 8 मैच खेले है, जिसमें से 5 मैचों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी तो वहीं यूपी वॉरियर्स को भी 3 मैच में जीत मिली इस हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी रहेगा।
MI Vs UP पॉसिबल प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस
जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, नेट साइवर ब्रंट सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ।
यूपी वारियर्ज
किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एकलस्टन, आशा शोभना, शिखा पांडे और क्रांति गौड़।
