MI Vs KKR IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स टाइम ने 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 221 रन का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गवांकर हासिल कर लिया।
बता दें कि, टीम ने 14 साल बाद ओपनिंग मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की है। वहीं 2012 में मुंबई ने आखिरी बार टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता था।
MI Vs KKR IPL 2026: हिटमैन का शानदार हिट
IPL 2026 के पहले मैच में हिटमैन ने शानदार हिट करते हुए 38 गेंद में 78 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल रहें। वहीं रायन रिकेल्टन के साथ रोहित शर्मा ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।


रायन रिकेल्टन की धुंआधार पारी
रिकेल्टन ने 24 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। इस दौरान 10वें ओवर में रायन को जीवनदान मिला। वैभव अरोड़ा ने कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन बॉल हाथ से छूट गई और रायन को जीवनदान मिला। इसके बाद उन्होंने 43 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच बने शार्दुल
मुंबई की ओर से पहली बार IPL खेलने उतरे शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट झटके। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, फिन एलन और कैमरन ग्रीन को कैच कराया।
A sweet homecoming 💙
Shardul Thakur is adjudged the Player of the Match on his @mipaltan debut 🌟
Scorecard ➡️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvKKR | @imShard pic.twitter.com/8gVfuPc28W
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026

14 साल बाद MI की पहली जीत!
IPL के पहले मैच में 14 साल बाद मुंबई को जीत मिली। टीम में रोहित और रिकेल्टन के अलावा टीम से सूर्या कुमार इंपैक्ट प्लेयर बनकर बैटिंग करने आएं और उन्होंने 8 गेंद पर 3 चौके लगाकर 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं तिलक ने 20 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहें।

KKR की ओर से वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट चटकाएं।
रहाणे इंजर्ड हुए तो रिंकू ने संभाली कमान
4rth ओवर के बाद कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे को मासपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ। इस वजह से वे मैदान से बाहर चले गए। फिर उनकी जगह रिंकू सिंह ने कप्तानी की।

कोलकाता टीम नहीं जीत सकी पहला मैच
टीम से अजिंक्य रहाणेने 40 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहें। वहीं फिन ऐलेन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आएं उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 17 गेंद में 37 रन बनाए। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने 69 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। फिर शार्दुल ठाकुर ने एलन को आउट कर दिया। कैमरन ग्रीन 18 रन बनाकर आउट हो गए।
अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने 21 गेंद में 4 चौके की मदद से 33 रनों की नाबाद पारी खेली।
