MI vs DC WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर WPL 2026 में दूसरी जीत दर्ज की। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
MI vs DC WPL 2026: मुंबई की शुरुआत खराब रही
टीम से बैटिंग करने उतरी सजीवन सजना 9 और हैली मैथ्यूज 12 ही रन बनाकर आउट हो गईं। फिर नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने संभाली पारी। नैट ने 45 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 41 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। इनके अलावा निकोला कैरी 12 और अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं संस्कृति गुप्ता 10 रन और नैट 65 रन बनाकर नाबाद रहीं।

दिल्ली की ओर से स्पिनर श्री चरणी ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं मारिजान कैप और नंदनी शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
दिल्ली को मिली WPL की दूसरी जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने मजबूत शुरुआत की। शेफाली ने 24 गेंद में 29 रन बनाए। वहीं लिजेल ली ने 28 गेंद में 46 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। लौरा ने 17 रन बनाए वहीं टीम की कप्तान ने कमान संभालते हुए 37 गेंद में 51 रन बनाए, जिसमें 5 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। और मैरीजन 10 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाने में टीम की कप्तान जेमिमा ने अहम भूमिका निभाई।
मुंबई इंडियंस की ओर से अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा ने 1-1 विकेट झटके।
MI vs DC WPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस
जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ।
दिल्ली कैपिटल्स
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), मैरीजन कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
