Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Metro In Dino’ Review: 4 शहर, 5 कहानियां और रिश्तों की उलझने..जानिए फिल्म की कहानी और रिव्यू…
  • एंटरटेनमेंट

‘Metro In Dino’ Review: 4 शहर, 5 कहानियां और रिश्तों की उलझने..जानिए फिल्म की कहानी और रिव्यू…

Hema Gupta July 4, 2025

‘Metro In Dino’ Review: अनुराग बसु की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 5 जुलाई को रिलीज हो गई है। इसके ट्रेलर व प्रमोशन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। हालांकि, पहले दिन की कमाई ₹3.25 करोड़ के आसपास ही रही, जो कि फिल्म की मजबूत स्टारकास्ट और थीम को देखते हुए औसत मानी जा रही है। इस पर लोगो के मिले जुले रिएक्शन सामने आ रहें हैं, आइए बताते है फिल्म की कहानी और लोगों की प्रतिक्रियाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

Read More: Deepika Walk of Fame 2025: वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण!

रिश्तों की उलझनों से बुनी गई संवेदनशील कहानियां…

‘मेट्रो इन दिनों’ की कहानी चार अलग-अलग कपल्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो चार अलग-अलग शहरों — मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु — में रहते हैं। सभी कहानियों में एक कॉमन भावना है – रिश्तों की उलझन, प्यार की तलाश और खुद से जुड़ने की जद्दोजहद।

मुंबई – मोंटी और काजोल की उथल-पुथल भरी शादीशुदा जिंदगी

मोंटी (पंकज त्रिपाठी) और काजोल (कोंकणा सेन शर्मा) बाहर से देखने पर एक खुशहाल कपल लगते हैं, लेकिन उनके रिश्तों में गहराई से दरारें हैं। उनके घर की शांति में बेटी का भी एक एंगल शामिल है, जो आज की पीढ़ी के मानसिक और भावनात्मक संघर्षों को दर्शाता है। यह कहानी विवाह के भीतर के अनकहे दर्द और समझौतों की परतें खोलती है।

कोलकाता – 40 साल की शादी और अधूरी भावनाएं…

शिवानी (नीना गुप्ता) और संजीव (सास्वत चटर्जी) की शादी को चार दशक हो चुके हैं, पर क्या वाकई में वे खुश हैं? जब शिवानी को अपने कॉलेज रीयूनियन के दौरान अपने पहले प्यार परिमल (अनुपम खेर) की याद आती है, तो बीते हुए पलों की कसक और वर्तमान की उलझनें एक भावुक टकराव पैदा करती हैं। यह कहानी बताती है कि वक्त गुजर जाता है, पर अधूरे एहसास कभी बूढ़े नहीं होते।

दिल्ली–बेंगलुरु – आज की पीढ़ी का कन्फ्यूजन…

चुमकी (सारा अली खान) दिल्ली में नौकरी करती है और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद से शादी करने वाली है। लेकिन वह खुद भी नहीं जानती कि उसे क्या चाहिए। तभी उसकी मुलाकात बेंगलुरु के रहने वाले पार्थ (आदित्य रॉय कपूर) से होती है, जो उसे खुद की पहचान और भावनाओं की गहराई से परिचित कराता है। यह कहानी आज के युवाओं के रिश्तों में असमंजस, आत्म-संदेह और विकल्पों के द्वंद्व को उजागर करती है।
श्रुति और आकाश (मुंबई)

मुंबई – करियर और प्यार की दो राहें…

आकाश (अली फजल) और श्रुति (फातिमा सना शेख) एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादीशुदा हैं, लेकिन जिंदगी की प्राथमिकताएं उनके रिश्ते को हिला देती हैं। श्रुति मां बनना चाहती है, जबकि आकाश अपने म्यूजिक के पैशन को अपनाना चाहता है। दोनों अपने-अपने रास्तों पर बढ़ना चाहते हैं लेकिन साथ बने रहना भी चाहते हैं। यह कहानी रिश्तों और करियर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश को दर्शाती है।

परिमल और उनकी बहू: अकेलेपन में भी अपनापन…

अनुपम खेर द्वारा निभाया गया परिमल अपनी विधवा बहू के साथ कोलकाता में अकेले रहते हैं। वे चाहते हैं कि उनकी बहू ज़िंदगी को फिर से शुरू करे, लेकिन वह अपने दिवंगत पति से किए गए वादे को निभाने के लिए परिमल के साथ ही रहती है। यह कहानी इस बात पर रोशनी डालती है कि कैसे कुछ रिश्ते व्यक्तिगत सुख से ऊपर उठकर निःस्वार्थ अपनापन और बलिदान में ढल जाते हैं।

मंझे हुए कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस…

1. अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने अपने किरदारों में जान डाल दी है। उनका अभिनय भावनाओं की गहराई को बेहतरीन ढंग से दर्शाता है।

2. कोंकणा सेन शर्मा का किरदार layered है और वो हर स्तर पर सशक्त नजर आईं। वहीं पंकज त्रिपाठी अपने स्टाइल में बिल्कुल सहज दिखे।

3. फातिमा सना शेख ने प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी है। वहीं अली फजल ने एक गंभीर लेकिन संवेदनशील रोल निभाया है।

4. सारा अली खान की परफॉर्मेंस को सबसे कमजोर माना जा रहा है। एक्सप्रेशंस में नयापन और गहराई की कमी साफ झलकती है।

5. आदित्य रॉय कपूर ने अपने किरदार में अच्छा संतुलन बनाए रखा, हालांकि ये रोल उन्हें पहले भी निभाते देखा गया है।

निर्देशन और टेक्निकल पक्ष…

अनुराग बसु ने इस बार फिर रिश्तों की उलझनों को बड़े ही सलीके और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है। फिल्म में मेट्रो शहरों की खूबसूरती, लोगों की व्यस्तता और भावनात्मक खालीपन को गहराई से दिखाया गया है।

संगीत और सिनेमैटोग्राफी में अनुराग की छाप साफ नजर आती है। वाइड एंगल शॉट्स, बैकग्राउंड स्कोर और सिटी लाइफ से फिल्म और प्रभावशाली बनी है।

हालांकि कुछ कहानियां जल्दबाज़ी में समेटी गई लगती हैं, जो दर्शकों को थोड़ा अधूरा सा एहसास दे सकती हैं।

क्यों देखें ये फिल्म?

अगर आप रिश्तों, भावनाओं और असल जिंदगी की उलझनों को स्क्रीन पर महसूस करना पसंद करते हैं तो ‘मेट्रो इन दिनों’ आपके लिए है। यह फिल्म एक बार फिर आपको एहसास कराएगी कि रिश्ते आसान नहीं होते, लेकिन उनकी अहमियत जिंदगी में सबसे ऊपर है।

फैंस के फिल्म पर रिएक्शन्स…

एक यूजर ने लिखा कि – ” “मेट्रो… इन डिनो” प्यार, दिल टूटने और कनेक्शन को खूबसूरती से दर्शाता है — सब कुछ एक ही फ्रेम में। यह आज की दुनिया के लिए एकदम सही कहानी है, जो घर की याद दिलाती हैं और हर किरदार ऐसा लगता है जैसे आप उन्हें जानते हों। इस आधुनिक कहानी में डूब जाएं और इसे महसूस करें। 🎬❤️

“Metro… In Dino” beautifully captures love, heartbreak, and connection — all in one frame. It’s the perfect tale for today’s world, where every emotion hits home and every character feels like someone you know. Dive into this modern story and feel it all. 🎬❤️ #MetroInDino… pic.twitter.com/l4L3i48zPX

— Annand Kumaar (@iamanandkr) July 3, 2025

एक यूजर ने लिखा कि – AnuragBasu ने ऐसी प्रेम कहानियां बुनी हैं जो वास्तविक, कच्ची और प्रासंगिक लगती हैं 💞…

Movie: Metro In Dino
Rating: ⭐⭐⭐⭐
Review: SOULFUL#AnuragBasu weaves love stories that feel real, raw & relatable 💞#Pritam‘s music is MAGIC 🎶✨#MetroInDino #MetroInDinoReview@Tseries @AnupamPKher @konkonas#AnuragBasu taps into the pulse of modern relationships — not… pic.twitter.com/6PiOxDYC7n

— Praneet Samaiya (@praneetsamaiya) July 4, 2025

#OneWordReview…#MetroInDino: HEARTWARMING.
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
A well-crafted film that celebrates love, loss, longing, and life in a metro… Emotionally rich. Highly relatable. Solid performances…#AnuragBasu gets it right! #MetroInDinoReview

A spiritual successor to… pic.twitter.com/7haiCj1EhC

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2025

REVIEW – Metro In Dino
Rating – ⭐️⭐️⭐️#MetroInDino carries glimpses of #AnuragBasu’s signature storytelling, but the emotional connect remains inconsistent throughout the narrative . The first half is quite good- engages well, but the second half struggles to maintain… pic.twitter.com/VnC1ctiOZO

— Sumit Kadel (@SumitkadeI) July 4, 2025

Metro In Dino felt like mostly a boring film trying a little too hard to connect but meets success only in parts and moments. Being a spiritual sequel to classic Life in a metro, it doesn’t pick the best thing from the film i.e strong emotions and melodious music, but instead it… pic.twitter.com/GMGfedaUOE

— Filmy Gautam (@filmygautam) July 4, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रायसेन: कैकड़ा गांव में मुक्तिधाम की बदहाली, खुले आसमान तले अंतिम संस्कार
Next: द्वारका: मीठापुर में 900 ग्राम से अधिक गांजा जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Related Stories

Bollywood Stars Holi Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Bollywood Stars Holi Celebration: किसी ने की ग्रैंड पार्टी तो किसी ने परिवार संग खेली होली!

Hema Gupta March 4, 2026
Rashmika Vijay wedding Reception
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Wedding Reception: हैदराबाद में सजेगा सितारों का जमावड़ा, Virosh का रिसेप्शन आज

Hema Gupta March 4, 2026
Jaaved Jaaferi Nainital Look
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट

नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में होली की धूम, रामदेव बाबा ने फूलों से खेली होली
  • 48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती
  • मोतिहारी में 6 बच्चों की डूबने से मौत, 3 सगी बहने शामिल
  • Bollywood Stars Holi Celebration: किसी ने की ग्रैंड पार्टी तो किसी ने परिवार संग खेली होली!
  • काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली, UP में होली की धूम
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.