Meerut Victim Death: मेरठ के सरधना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां रेप पीड़िता का निधन हो गया। पीड़िता की मौत के बाद गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
अब गांव के अंदर न कोई बाहरी व्यक्ति और न ही कोई मीडिया पर्सन प्रवेश कर पाएगा। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
Meerut Victim Death: तीन दिनों तक वेंटिलेटर में थी पीड़िता
यह मामला मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा का है, जहां इलाज के दौरान रेप पीड़िता की मौत हो गई, जिससे गांव में तनावपूर्ण महौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है, तीन दिन तक पीड़िता को वेंटिलेटर में रखा गया। वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही। लेकिन 30 जनवरी के दिन वो जिंदगी की जंग हार गई।
Meerut Victim Death: गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
ऐसे नाजुक हालात को मद्देनजर रखते हुए। गांव में किसी भी बाहरी युवक के आने पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। पुलिस ने बताया, शांति पूर्म व्यवस्था बनी रहें इसलिए गांव सील किया गया।
