Mardaani 3 Publicity Stunt Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस में 30 जनवरी रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई है। लेकिन फिल्म पॉपुलैरिटी की वजह से नहीं बल्कि उस पर पब्लिसिटी स्टंट करने के आरोप लगाए गए है, इस वजह से यह फिल्म विवादों में घिर गई है। ऐसे में फिल्म की ओर से सफाई दी गई है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले दिल्ली से खबर आई थी की वहां करीब 800 लोग लापता हो चुके है, जिसमें 300 लड़कियां भी शामिल हैं। इसी बीच मर्दानी 3 रिलीज हुई, जिसमें लड़कियों की लापता होने का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है।
यशराज फिल्म्स पर लगे आरोप
फिल्म आने के बाद से दिल्ली में गायब 800 लोगों और लापता लड़कियों के कनेक्शन से जोड़ी जाने लगी। लोग दावा कर रहें है कि यशराज फिल्म्स ने फिल्म मर्दानी 3 को प्रमोट करने के लिए लड़कियों के गायब होने की झूठी खबरों को न्यूज चैनलों में चलवाया गया है।

कहा गया है कि- ‘कुछ मीडिया एजेंसियों को पैसे देकर लड़कियों के लापता होने की खबरें चलवाईं गई, जिसे देखकर दूसरी मीडिया कंपनियों ने भी यह खबर चलाई। इससे दिल्ली में सनसनी फैल गई। इसके बाद मर्दानी 3 रिलीज हुई, इसमें लड़कियों के गायब होने उनका रेस्क्यू करने की कहानी दिखाई गई।
दिल्ली पुलिस का दावा
दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से जांच के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें लिखा कि-
“कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद हमें पता चला कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा हंगामा पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिये बढ़ाया जा रहा है। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दावो को यशराज फिल्म्स ने किया खारिज
जानकारी के मुताबिक, इन सभी दावों को खारिज करते हुए यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने स्क्रीन से बातचीत में कहा कि, “यशराज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है, जो नैतिकता और ट्रांसपेरेंट मूल सिद्धांतों पर चलती है। और उन्हीं के अनुसार काम करती है। सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, हम उसका खंडन करते हैं। मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए एक संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाया गया, लेकिन ऐसा नहीं है। हम इसका खंडन करते हैं। हमें अपनी एथॉरिटी और संस्थाओं पर पूरा यकीन है कि वो समय आने पर सभी फैक्ट्स और सच्चाई को सामने ले आएंगे।”
