मंडला स्कूल क्लास शादी: कभी स्कूल की कक्षा में किताब और कॉपी हाथ में होती हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के मडला बिछिया विकासखंड के पीएम श्री स्कूल में कुछ छात्राओं ने इसे शादी के रंगीन मंच में बदल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्राएं बॉलीवुड गानों पर नाचती और शादी का नाटक करती दिखाई दे रही हैं.
मंडला स्कूल क्लास शादी: कक्षा में शादी का नाटक
वीडियो में देखा जा सकता है कि किताबों और कॉपी की जगह छात्राओं ने आईडी कार्ड से बनी वरमाला पकड़ रखी है। झाड़ू और कक्षा में रखे फर्नीचर भी शादी की रस्मों में इस्तेमाल किए गए। कुछ छात्राएं मेजों पर खड़ी होकर रील बनाने में व्यस्त दिख रही हैं। यह सब पढ़ाई के समय ही हुआ, जो वीडियो देखकर साफ नजर आ रहा है।
Also Read- मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
मंडला स्कूल क्लास शादी: वायरल वीडियो पर अभिभावक नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावक और समाजिक लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है, जहाँ बच्चों को पढ़ाई और अनुशासन सिखाया जाना चाहिए। ऐसे में कक्षा को शादी का मंच बनाने का नाटक करना चिंता का विषय है।
Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे
वीडियो वायरल और पुष्टि नहीं
हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल रहा है, फिर भी वीडियो में नजारा इतना वास्तविक है कि लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।हालांकि नेशन मिरर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
सोचने वाली बात
यह घटना केवल मनोरंजन नहीं बल्कि यह सवाल उठाती है कि बच्चों का स्कूल में समय कैसे बिताया जा रहा है। क्या इस तरह के मजाक और नाटक शिक्षा के माहौल को प्रभावित नहीं करते? ऐसे सवाल अब सोशल मीडिया और समाज में उठ रहे हैं।
