Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए
  • Top Story
  • देश-विदेश

Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए

Ranu January 8, 2026

Mamata Banerjee ED raid controversy: कोलकाता की राजनीति गुरुवार को अचानक गर्मा गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच पहुंच गईं. मामला था तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी सेल से जुड़े एक अहम चेहरे के घर और दफ्तर पर चल रही छापेमारी का ।

Read More:- वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द, छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट

ED की रेड और अचानक पहुंचीं ममता

प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राजनीतिक रणनीतिकार और I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित घर पर तलाशी ले रही थी इसी दौरान ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गईं ।

Mamata Banerjee ED raid controversy: ED का आरोप है कि…

मुख्यमंत्री बिना अनुमति परिसर में दाखिल हुईं और कुछ अहम कागजात तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ ले गईं, एजेंसी का दावा है कि इससे जांच में बाधा पहुंची ।

I-PAC ऑफिस भी पहुंचीं मुख्यमंत्री

ED अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद ममता बनर्जी सॉल्ट लेक स्थित I-PAC के ऑफिस भी पहुंचीं । यहां भी राज्य पुलिस की मौजूदगी में कुछ फाइलें और दस्तावेज बाहर ले जाए गए । ED का कहना है कि ये दस्तावेज जांच के लिहाज़ से अहम थे ।

प्रतीक जैन सिर्फ I-PAC से ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल से भी जुड़े हुए हैं, जिस वजह से यह मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है ।

ये पूरी तरह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है – ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ED की कार्रवाई को सीधे तौर पर राजनीति से प्रेरित बताया । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे माफ़ करें प्रधानमंत्री जी, लेकिन कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें. यह एजेंसियों का दुरुपयोग है ममता ने ऐलान किया कि इस कार्रवाई के विरोध में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक मार्च निकालेंगी ।

ED का जवाब और कानूनी मोर्चा

ED ने दावा किया है कि प्रतीक जैन के घर और दफ्तर से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं और जांच कानूनी दायरे में की जा रही है । एजेंसी ने सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है ।इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस सुवरा घोष की बेंच में होगी ।

पलटवार में I-PAC और परिवार की शिकायत

दूसरी तरफ I-PAC ने ED की सर्च की वैधता को ही कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं प्रतीक जैन के परिवार ने शेक्सपीयर सरानी पुलिस स्टेशन में ED अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है, परिवार का आरोप है कि छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण निजी दस्तावेज चोरी हुए हैं ।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM धामी ने की अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात, रखी 2 मांगे, पिता बोले – CM से कोई सौदा नहीं
Next: जनगणना 2027 की तारीख तय: 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण. 30 दिन में होगी घरों की लिस्टिंग

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.