Malaika Boyfriend Photo Viral: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इन दिनों वो एक बार फिर डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से मलाइका का नाम डायमंड मर्चेंट बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। अब ऐसे में मलाइका की हर्ष मेहता के साथ एक और तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो दोनों रोमॉटिंक अंदाज में नजर आ रहें हैं।
मालाइका की रोमांटिक तस्वीर वायरल
माइलका की रुमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों क्लोज खड़े होकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये तस्वीरें इटली की है। मलाइका अरोड़ा अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन्सडे सेलिब्रेट करने इटली गई है।
कैसे शुरु हुई मलाइका की डेटिंग की खबरे
कुछ समय पहले ही हर्ष मेहता के साथ मलाइका अरोड़ा को देखा गया था, वो मुंबई में हुए एनरिक ग्लेसिया के कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे। दोनों एक – दूसरे से इशारों में बात करते हुए दिखाई दिए फिर साथ में उस कॉन्सर्ट से बाहर आए।
इसके बाद मलाइका के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में हर्ष मेहता को भी देखा गया। उस दौरान मलाइका का बेटा भी वहां मौजूद रहा। इसके बाद मलाइका ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। खैर इन तस्वीरों में हर्ष मेहता अच्छे से नजर नहीं आएं।
इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरे तेज हो गईं।
