Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से करें पूजा, मिलेंगे कई लाभ!
  • सनातन

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से करें पूजा, मिलेंगे कई लाभ!

Hema Gupta January 12, 2026

Makar Sankranti 2026: सनातन धर्म में हर एक त्योहार का एक अपना महत्व होता है, ऐसे में जल्दी ही मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है, जो भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होता है और शुभ काम होने आरंभ हो जाते हैं।

मकर संक्राति पुण्य काल का विशेष महत्व है, इस दिन स्नान, दान और पूजा करने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे धार्मिक मान्यताएं…

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का दिन सूर्य को समर्पित

हिंदु धर्म में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना बहुत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इस साल 14 जनवरी 2026 में सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इस दिन को ही मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।

शास्त्रो के अनुसार, मकर संक्रांति का दिन न केवल ऋतु बदलने का संकेत देता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और आत्मबल भी प्रदान करता है, यही वजह है कि इस दिन सूर्य पूजा और अर्घ्य का बहुत महत्व होता है।

Also Read-Sakat Chauth Vrat 2026: कब है तिलकुट चौथ व्रत, जानिए पूजन- विधि?

Makar Sankranti 2026: सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व

मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य देने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय के बाद का होता है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय से लेकर सूर्य के मध्यान्ह तक अर्घ्य देना सनातन धर्म में बहुत शुभ होता है। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मशुद्धि और मानसिक बल मिलता है।

मान्यता है कि, अगर आप प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देते है तो उससे नेत्र दोष, आत्मविश्वास की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Also Read-Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ व्रत आज, जानिए कैसे रखें व्रत?

शुभ मूहुर्त में स्नान करने का महत्व

मकर संक्रांति के दिन शुभ मूहुर्त में पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इसे बहुत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस समय स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
हालांकि, जो लोग किसी वजह से अगर नदी में स्नान न कर पाएं तो वो घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

दान – पुण्य करने मिलती है भगवान की कृपा

मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है, इस दिन पुण्य काल के दौरान दान – धर्म करने विशेष रूप से तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र, कंबल और धन का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।शास्त्रों के अनुसार, इस समय दान करने से कई जन्मों तक पुण्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक बाधाएं दूर हो जाती हैं और माता लक्ष्मी की हम कृपा बनी रहती है.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: T20 World Cup 2026 new update: T-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने का PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव!
Next: मोदी जर्मन चांसलर वार्ता गांधीनगर: मोदी- जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता शुरू, अहमदाबाद में साथ उड़ाई पतंग

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.