Maharashtra politics :उद्धव ठाकरे नहीं कर रहे मदद: बीजेपी
Maharashtra politics : संजय राउत को लेकर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और वह एक और कार्यकाल के लिए कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
राणे ने कहा, ”राउत इस बारे में दिल्ली के एक नेता से बात कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के पास राउत को नया कार्यकाल देने के लिए जरूरी संख्या नहीं है. शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने पिछले साल नवंबर में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 20 सीटें जीती थीं।
Read More:- Spinach Nutritional Benefits: पालक खाने से मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा, जानिए पालक खाने का सही तरीका…
BJP – राउत में वार पलटवार
उन्होंने कहा कि राउत को ‘सामना’ (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह कितने दिनों तक शिवसेना (उद्धव ठाकरे) में रहेंगे। उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए जिसके साथ वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें भी इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए। राणे की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राउत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद राज्य में शासन को प्रभावित कर रहे हैं।
Bhopal : 400 मकानों को खाली करने का नोटिस! | हमारा घर तोड़ा तो कहां जाएंगे..?
चुनावों के बाद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद नहीं दिया गया
Maharashtra politics : राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखटोक’ में दावा किया, ”शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद नहीं दिया गया है और वह पद फिर से हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं।
