Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • MAHAKAL TEMPLE SAWAN PLAN:सावन में महाकाल बुला रहे है, जानिए एंट्री से पार्किंग तक की हर डिटेल!
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

MAHAKAL TEMPLE SAWAN PLAN:सावन में महाकाल बुला रहे है, जानिए एंट्री से पार्किंग तक की हर डिटेल!

Narendra Singh July 11, 2025

सावन शुरू होते ही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था

आज से श्रावण की शुरुआत, हर दिन 1 लाख भक्तों की संभावना

श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई, शुक्रवार से हो रही है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन को हर दिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मंदिर दर्शन, पार्किंग और ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

टू और फोर व्हीलर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में 10 से अधिक स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है:

चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग

इंटरपिटिशन पार्किंग (त्रिवेणी संग्रहालय के सामने)

चारधाम पार्किंग (मंदिर के पीछे)

नरसिंह घाट पार्किंग (हरसिद्धि मंदिर के पीछे)

कार्तिक मेला मैदान (भारी वाहनों हेतु)

हरिफाटक चौराहा मन्नत गार्डन, इम्पीरियल पार्किंग, हरिफाटक ब्रिज के नीचे

दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग:

हरसिद्धिपाल (गणेश मंदिर के पीछे)

क्षीरसागर मैदान

टंकी चौराहा मल्टी लेवल पार्किंग

सामान्य दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश

सामान्य दर्शन करने वाले श्रद्धालु नंदी द्वार (महाकाल लोक) से प्रवेश करेंगे और मानसरोवर द्वार से होते हुए गणेश एवं कार्तिक मंडप से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु बड़े गणेश मंदिर की ओर से बाहर निकलेंगे। जगह-जगह पर पीने का पानी, जूता स्टैंड, मेडिकल सुविधा, प्रसादी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

 250 रु में शीघ्र दर्शन: गेट नंबर 1 और 4 से एंट्री

जो भक्त शीघ्र दर्शन (Paid Darshan) करना चाहते हैं, वे ₹250 शुल्क देकर मंदिर के प्रवेश द्वार 1 और 4 से एंट्री ले सकते हैं।

गेट नंबर 1: भारत माता मंदिर होते हुए नीलकंठेश्वर द्वार

गेट नंबर 4: हरसिद्धि माता मंदिर के सामने से

यहां जूता स्टैंड, प्रसादी और शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर उपलब्ध रहेगा।

कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष रूट

कांवड़ यात्रियों को मंगलवार से शुक्रवार तक गेट नंबर 4 से VIP प्रवेश मिलेगा। भीड़ वाले दिनों में उन्हें नंदी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर समिति ने उनके लिए विशेष जलपात्र की व्यवस्था भी की है ताकि वे भगवान को जल चढ़ा सकें।

वीआईपी-वीवीआईपी दर्शन का अलग रास्ता

सभी वीआईपी और वीवीआईपी आगंतुकों को बेगमबाग मार्ग होते हुए नीलकंठेश्वर द्वार से शंख द्वार तक सीधा प्रवेश दिया जाएगा। इसी मार्ग से उनका निकास भी होगा।

सवारी मार्ग पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित

सावन के हर सोमवार शाम 4 बजे से महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी निकलेगी। इस दौरान सवारी मार्ग पर वाहन पार्किंग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। क्रेन से वाहन हटाए जाएंगे और जुर्माना वसूला जाएगा।

प्रतिबंधित मार्ग:
देवास गेट → दौलतगंज → इंदौर गेट → महाकाल घाटी
बेगमबाग → कोट मोहल्ला
हरसिद्धि पाल → गुदरी
दानीगेट → ढाबा रोड
जूना सोमवारिया → केडी गेट

1300 पुलिसकर्मी और 3 ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। सावन मास में रोज़ाना और खास तौर पर सवारी वाले सोमवार को:

1300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे

CCTV और कमांड कंट्रोल रूम से निगरानी

3 ड्रोन लगातार आकाश से नजर रखेंगे

तीन लेयर सिक्योरिटी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Rudrabhishek Sawan 2025: हर हर महादेव… सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, शिवभक्ति में लीन हुआ गोरखपुर
Next: Nanda Devi Rajjat Yatra 2025 Preparations: मुख्यमंत्री धामी ने की नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.