Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Pankaj Dheer Passes Away: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर की 68 की उम्र में निधन!
  • एंटरटेनमेंट

Pankaj Dheer Passes Away: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर की 68 की उम्र में निधन!

Hema Gupta October 15, 2025

Pankaj Dheer Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर पंकज धीर का 68 की उम्र में 15 अक्टूबर यानि की आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। और उन्हें महाभारत में निभाए गए लोकप्रिय कर्ण के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली थी। लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More: Bigg Boss 19 fame Tanya: ग्वालियर में बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज!

‘महाभारत’ में निभाया था कर्ण का आइकॉनिक किरदार…

पंकज धीर को सबसे ज्यादा पहचान निर्देशक बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी शो ‘महाभारत’ में कर्ण की दमदार भूमिका से मिली थी। उनका यह किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

फिल्म इंडस्ट्री में मातम, दोस्तों और फैन्स ने दी श्रद्धांजलि…

पंकज धीर के निधन की पुष्टि ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा—

“अलविदा मेरे दोस्त, हम आपको बहुत याद करेंगे।”

इंडस्ट्री के कई सितारे, प्रोड्यूसर और को-स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले (वेस्ट) स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया जाएगा। परिवार और करीबी रिश्तेदार अंतिम विदाई में शामिल होंगे।

अर्जुन का रोल ठुकराकर बने ‘कर्ण’

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में पंकज धीर को ‘महाभारत’ में अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन जब उन्हें मूंछें मुंडवाने और महिला गेटअप में शूटिंग करने की बात कही गई, तो उन्होंने यह किरदार ठुकरा दिया।
कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उन्हें कर्ण का किरदार ऑफर किया। उन्होंने तुरंत हामी भर दी और वही रोल उनके करियर की पहचान बन गया।

शूटिंग के दौरान आंख में लगा तीर…

एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि ‘महाभारत’ की शूटिंग के दौरान एक युद्ध सीन में उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने कहा था—

“सीन को रियल दिखाने के लिए असली हथियारों का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार सेट पर एक्टर्स को गंभीर चोटें भी आईं।”

45 सालों तक इंडस्ट्री में दिया योगदान…

पंकज धीर का एंटरटेनमेंट करियर लगभग 45 साल लंबा रहा। उन्होंने 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया।
बाद में फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाते हुए वे टीवी की दुनिया में आए। 1988 में ‘महाभारत’ से उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान मिली।

इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, जिनमें शामिल हैं —

1. सोल्जर, क्रोध, यमला पगला दीवाना

2. टीवी शो बॉर्डर, बेताल पच्चीसी, राजकुमार आर्यन आदि।

परिवार में मातम…

पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी और बेटे निखिल धीर हैं, जो खुद भी एक्टर हैं। पिता की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

यादों में ‘कर्ण’

पंकज धीर का जाना न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि पूरी फिल्म दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी पहचान, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 19 fame Tanya: ग्वालियर में बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज!
Next: Curd and Chia Seeds: हेल्थ के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन, जानिए इसके फायदे!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.