आज से महाकुंभ शुरू… पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं


Maha Kumbh 2025: खबर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से है जहां महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज पौष पूर्णिमा पर हुआ… जहां लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक और खगोलीय संयोग बने हैं… जिनके कारण इस महाकुंभ को विशेष माना जा रहा है। करीब 60 लाख श्रद्धालुओं ने सुबह 8 बजे तक डुबकी लगा ली और अनुमान है कि यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। आपको बतादें महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा जिसमें दुनिया भर से लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
144 वर्षों बाद समुद्र मंथन जैसा महाकुंभ

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में कई अखाड़ों के साधु-संतों ने भी पवित्र स्नान किया और इस साल के आयोजन में 144 वर्षों बाद समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है।आपको बतादें इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और महाकुंभ को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का विराट उत्सव बताया।

जानिए आपके लिए क्या है महाकुंभ में खास व्यवस्था
Maha Kumbh 2025: मेला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं का खास ध्यान रखा है। आपको बतादें की 12 किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार किया गया है और श्रद्धालुओं के लिए 18 हजार चेंजिंग रूम, 1.25 लाख शौचालय और पुलिस बंदोबस्त का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा, हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा और 1296 रुपये में हवाई दर्शन की व्यवस्था भी शुरू की गई है।
सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत,शुभकामनाएं दीं।
Maha Kumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी महाकुंभ के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

