BHOPAL: भोपाल से लखनऊ के लिए जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

vande-bharat-from-bhopal-to-lucknow-set-to-begin-soon

BHOPAL: भोपाल से लखनऊ के लिए जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

bhopal भोपाल से लखनऊ के लिए जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat: अगस्त में ट्रायल के बाद शुरू होगा संचालन

Vande Bharat : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को वंदे भारत एक्सप्रेस की एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पाटलिपुत्र के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। रेलवे ने इस रूट के लिए कोच अलॉट कर दिए हैं और अगस्त के पहले सप्ताह तक ये रैक भोपाल पहुंच जाएंगे।

रैक आने के बाद 15 दिन का ट्रायल रन

रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक, "भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कोच अलॉट हो गए हैं और ट्रायल रन की तैयारी है।" रैक मिलने के बाद लगभग 15 दिनों तक ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। संचालन की संभावित तारीख सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह मानी जा रही है।

पहले सिटिंग कोच, बाद में स्लीपर सुविधा मिलेगी

इस रूट पर पहले चरण में वंदे भारत के सिटिंग क्लास कोच चलाए जाएंगे। इसके बाद जरूरत और सफलता के अनुसार स्लीपर क्लास की सुविधा भी जोड़ी जाएगी। वंदे भारत को मेंटेन करने के लिए रानी कमलापति स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन पहले ही तैयार की जा चुकी है, जो जर्मन तकनीक से लैस है।

भोपाल से लखनऊ की दूरी अब 7-8 घंटे में पूरी होगी

फिलहाल भोपाल से लखनऊ के बीच सिर्फ सीमित ट्रेनों का विकल्प है, जिसमें से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस हमेशा वेटिंग में रहती है। वंदे भारत चलने से यह दूरी केवल 7 से 8 घंटे में तय हो सकेगी, जो पहले 9-11 घंटे में पूरी होती थी।

मेंटेनेंस के लिए ROH शेड भी तैयार

रानी कमलापति स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए ROH शेड भी बनाया जा रहा है, जहां कोच की नियमित जांच और मरम्मत की जाएगी। ये सभी संसाधन वंदे भारत के स्थायित्व और सुगम संचालन के लिए तैयार किए जा रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।