Sonam Raghuwanshi murder case: पति की हत्या की साजिश में पत्नी का नाम! गाजीपुर क...

sonam-raghuwanshi-murder-plot-ghazipur-arrest

Sonam Raghuwanshi murder case: पति की हत्या की साजिश में पत्नी का नाम! गाजीपुर के ढाबे से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, पिता बोले- बेटी बेगुनाह है

sonam raghuwanshi murder case पति की हत्या की साजिश में पत्नी का नाम गाजीपुर के ढाबे से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी पिता बोले- बेटी बेगुनाह है

इंदौर के कारोबारी की हत्या में पत्नी की भूमिका उजागर

Sonam Raghuwanshi murder case: मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही रची थी। इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे देश को चौंका दिया है। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जाकर सरेंडर किया, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

 गाजीपुर के ढाबे पर रोती हुई पहुंची सोनम, मांगा फोन

गाजीपुर में जिस ढाबे पर सोनम पहुंची, वहां के मालिक ने बताया कि रात करीब एक बजे सोनम अकेली आई और रोते हुए फोन मांगा। उसने ढाबा मालिक के फोन से अपने भाई गोविंद रघुवंशी को वीडियो कॉल की और खुद के गाजीपुर में होने की जानकारी दी। इसके बाद ढाबा मालिक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, हिरासत में ली गई सोनम

सोनम की लोकेशन मिलते ही इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सोनम को हिरासत में लिया और उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि उसने हत्या की साजिश कैसे और किन लोगों के साथ मिलकर रची। read more: पत्नी सोनम ने ही रचाया हत्या का प्लान, तीन शूटर्स गिरफ्तार

 तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन हमलावरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मध्यप्रदेश के निवासी हैं। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामले की पुष्टि खुद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया के जरिए की है। [caption id="attachment_86610" align="alignnone" width="323"]Sonam Raghuwanshi murder case: Sonam Raghuwanshi murder case:[/caption]

 बेटी को बताया बेगुनाह, पिता का बयान आया सामने

Sonam Raghuwanshi murder case: सोनम की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता देवी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है और मेघालय पुलिस उसे झूठे केस में फंसा रही है। देवी सिंह ने कहा, मेरी बेटी खुद गाजीपुर पहुंची और परिवार को फोन किया। वह अपने पति की हत्या नहीं कर सकती। हमारी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 9 जून को गाडरवाड़ा और ब्यौहारी दौरा    

संबंधित सामग्री

मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने CM डॉ. मोहन बना रहे ये प्लान

मध्य प्रदेश

मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने CM डॉ. मोहन बना रहे ये प्लान

मध्यप्रदेश में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और नए रोजगार सृजित हो रहे हैं।

Buxar Murder Mystery: बक्सर में  मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच!

बिहार

Buxar Murder Mystery: बक्सर में मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच!

An unidentified body was found in Buxar, causing panic among locals. Police are investigating the case, suspecting murder.

भोपाल में युवक को बदमाशों ने निर्वस्त्र करके पीटा, अमानवीयता की सारी हदें पार

मध्य प्रदेश

भोपाल में युवक को बदमाशों ने निर्वस्त्र करके पीटा, अमानवीयता की सारी हदें पार

भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र करके पीटा, इलाके के चार बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया और उसे अपमानित किया।

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

मनोरंजन

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

Rajpal Yadav will feature in a significant role in Salman Khan's upcoming film 'SVC63', starring alongside Nayanthara, under director Vamshi Paidipally.

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, हरिद्वार से जुड़ेगा

उत्तर प्रदेश

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, हरिद्वार से जुड़ेगा

PM Modi inaugurated the Ganga Expressway in Hardoi, UP, which will connect Meerut to Prayagraj, reducing travel time significantly.