Seoni :चप्पल के चक्कर में चली गई जान!

seoni-tragedy-youth-drowns-while-making-reel

Seoni :चप्पल के चक्कर में चली गई जान!

seoni चप्पल के चक्कर में चली गई जान

पानी में फिसल गई चप्पल, उठाने की कोशिश में बह गया युवक, मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भारी बारिश के बीच एक युवक रील बनाते समय पानी में बह गया और उसकी मौत हो गई. यह घटना परेवा खोह पर्यटन स्थल पर घटी जहां आयुष यादव नामक युवक अपने दोस्तों के साथ था. दोस्तों द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयुष की चप्पल बहने के बाद उसे बचाने की बजाय दोस्त वीडियो बनाते रहे.

सेल्फी और रील्स बन रही जानलेवा

मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बारिश कहर बनकर बरस रही है लेकिन बारिश के बीच लोग सेल्फी और रील्स के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है सिवनी जिले में जहां पानी की तेज धार के बीच रील बनाने के चक्कर में मस्ती कर रहे युवकों की टोली में एक युवक पानी की तेज धार में बह गया. पानी में बहता देख अन्य साथी उसे बचाने की कोशिश करते हुए दौड़े लेकिन जब तक वह पानी की लहरों में समा गया.

गोताखोरं ने निकाला शव

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो अब सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है. फिलहाल गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया गया है.

पर्यटन स्थल परेवा खोह की घटना

दरअसल यह पूरी घटना सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थल परेवा खोह की है, जहां लखनादौन का रहने वाला 20 साल का आयुष यादव अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ परेवा खोह गया था. खोह में घूमने के दौरान आयुष की चप्पल पानी में गिर गई और वह पानी की तेजधार में बहने लगी.

लकड़ी से निकाल रहा था चप्पल

तभी आयुष लकड़ी की मदद से चप्पल निकालने की कोशिश करने लगा. कुछ ही पलों बाद चप्पल तेज बहाव में थोड़ी दूर बहती रही. इसी बीच उसके दोस्त दूसरी तरफ खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. आयुष एक लकड़ी की मदद से चप्पल निकालने की कोशिश करने लगा.

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।