मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

mp-wildlife-news-9-cheetahs-brought-to-kuno-national-park-from-botswana

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

MP Wildlife news: शनिवार को देश के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के वन्यजीव संरक्षण अभियान को एक साथ दो बड़ी सफलताएं प्राप्त हुई हैं. श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 9 चीते लाये गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बांधवगढ़ नेशनल पार्क की बाघिन 700 किलोमीटर दूर राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व पहुंची है.

[caption id="attachment_137681" align="alignnone" width="1009"]MP Wildlife news MP Wildlife news[/caption]

कूनो में लाये गए 6 मादा, 3 नर चीते

कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाये गए चीतों में 6 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं. इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाड़े में 3 चीतों को छोड़ा. जानकारी के अनुसार, शेष चीतों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्वारंटाइन बाड़ों में रखा गया है, जहाँ वे कुछ समय निगरानी में रखे जायेंगे.

विशेषज्ञों ने बताया कि यह अवधि चीतों के स्वास्थ्य परीक्षण,अनुकूलन और व्यवहारिक अध्ययन के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला,पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तुरसनपाल बरैया,भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण,दुर्गा लाल विजय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.

मुकुंदरा में अब गूंजेगी बांधवगढ़ की बाघिन की दहाड़

उमरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांधवगढ़ नेशनल पार्क की 3.5 वर्षीया बाघिन को राजस्थान के कोटा स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है। करीब 700 किलोमीटर की लंबी यात्रा के बाद बाघिन का ‘सॉफ्ट रिलीज’ किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस उपलब्धि को अंतरराज्यीय टाइगर ट्रांसलोकेशन कार्यक्रम के तहत विशेष माना जा रहा है. बता दें की इससे पहले 2016 में बांधवगढ़ से बाघ-बाघिन के जोड़े को ओडिशा के सतकोशिया भेजा गया था.

संबंधित सामग्री

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 77.15% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

मातृशक्ति के सम्मान का ऐतिहासिक संकल्प है “महतारी गौरव वर्ष 2026”

छत्तीसगढ़

मातृशक्ति के सम्मान का ऐतिहासिक संकल्प है “महतारी गौरव वर्ष 2026”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2026-27 को 'महतारी गौरव वर्ष' के रूप में घोषित किया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही प्रदेश के उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसानों से संवाद स्थापित करेंगे।

मानसून से पहले हरियाणा सरकार हुई अलर्ट; बाढ़, हीटवेव और सूखे से निपटने के लिए तेज हुई तैयारियां

हरियाणा

मानसून से पहले हरियाणा सरकार हुई अलर्ट; बाढ़, हीटवेव और सूखे से निपटने के लिए तेज हुई तैयारियां

हरियाणा सरकार ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं के लिए तैयारी की है। बाढ़, हीटवेव, सूखे से निपटने के लिए विशेष योजनाएँ और सिस्टम सक्रिय किए गए हैं।

भारत में भयंकर गर्मी, कई शहरों में तापमान 45°C के पार, कूलर के साथ निकाली बारात

मध्य प्रदेश

भारत में भयंकर गर्मी, कई शहरों में तापमान 45°C के पार, कूलर के साथ निकाली बारात

भारत के कई शहरों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया है, जिससे लू और आगजनी की घटनाएं बढ़ी हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान सबसे प्रभावित हैं।