मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर... सेना ने संभाली कमान, 2900 को बचाया

mp-flood-rescue-2900-people-cm-mohan-yadav-review

मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर... सेना ने संभाली कमान, 2900 को बचाया

मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर सेना ने संभाली कमान 2900 को बचाया

MP Flood Update: मध्य प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारीश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को होमगार्ड मुख्यालय स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष (स्टेट कमांड सेंटर) पहुंचकर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों की परिस्थितियों की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

2900 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू

प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी वर्षा हो रही है। जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में गांव और  शहरों में पानी भर जाने से बाढ़ के हालात बन गए है। अब तक 2900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रदेश में जहां-जहां अति वर्षा की सूचना और लोगों के बाढ़ के पानी फंस जाने की जानकारी मिली है, वहां पूरी क्षमता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। [video width="496" height="368" mp4="https://nationmirror.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-30-at-7.01.18-PM.mp4"][/video]  

रेस्क्यू के लिए बुलानी पड़ी सेना

पिछले तीन दिनों से भारी बारीश के चलते गुना, शिवपुरी सहित कई जिलों में स्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई. मप्र के सीएम मोहन यादव को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से मदद के लिये हेलिकॉप्टर और सेना का सहारा लेना पड़ा ।

सेना ने बच्चों को बचाया

शिवपुरी के कोलारस के पंचावली गांव में बाढ़ में फंसे स्कूल के 27 बच्चों को सेना ने विशेष ऑपरेशन द्वारा निकाला गया। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया ।

कहां कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों में गुना में 12.9 इंच, रायसेन में 6.3 इंच, श्योपुर में 6 इंच, शिवपुरी में, 4 इंच बारिश हुई । इन इलाकों में हालात गंभीर है राहत बचाव के कार्य के लिए रेस्क्यू टीमें गठित की गई है। [caption id="attachment_97506" align="alignnone" width="513"] शिवपुरी में रस्क्यू करते जवान[/caption]

तीन दिन लगातार बारिश से बेतवा का जलस्तर बढ़ा

विदिशा जिले में बेतवा नदी के जलस्तर बढ़ने से नदी पर बने मंदिर डूब गए वहीं निचले इलाकों में पानी आने से लोगों के घरों में पानी भरा गया । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित होमगार्ड, आपदा प्रबंधन दल सब मिलजुल कर पूरी सजगता और सतर्कता से कार्य करें। राहत एवं बचाव दल पूरी तैयारी से रहें और जरूरतमंदों तक तत्काल सभी प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। [caption id="attachment_97503" align="alignnone" width="525"] विदिशा मे बेतवा नदी उफान पर[/caption] सीएम ने राहत एवं बचाव कार्यों के लाइव ऑपरेशन का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपदा नियंत्रण कक्ष से जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के लाइव ऑपरेशन का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा बचाव दल में तैनात अधिकारियों से बात की और राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।

बचाव सामग्री के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री ने बचाव दल के अधिकारियों से पूछा कि बाढ़ से बचाव में किसी प्रकार के संसाधन की कमी तो नहीं है ? अधिकारियों ने बताया कि सभी संसाधन उपलब्ध हैं और प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों और सिविल सोसाइटी से भी मदद मिल रही है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम...

सीएम ने जलमग्न इलाकों से सुरक्षित निकाले गए पीड़ितों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, सरकार हर कदम पर आपके साथ है। पीड़ितों के घर, सामान, फसल, पशु जिसकी भी हानि हुई है, सरकार उसकी समुचित भरपाई करेगी।

मुआवजे के लिए सर्वे किया जाएगा

MP Flood Update: सीएम ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बाढ़ का पानी कम होते ही जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे करा लें और अतिवर्षा तथा बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ है, उन्हें समुचित मुआवजा देने के लिए विधिवत प्रस्ताव तैयार कर लें। सरकार हर बाढ़ पीड़ित की भरपूर मदद करेगी। [caption id="attachment_97516" align="alignnone" width="526"] उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर मंदिर डूबे[/caption] [caption id="attachment_97515" align="alignnone" width="518"] भोपाल में जलभाराव से लोग परेशान[/caption]  

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।