कृष्ण के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश, होगी प्रतियोगिताएं..मिलेगा लाखों का इनाम

krishna-festival-madhya-pradesh-competitions-prizes

कृष्ण के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश, होगी प्रतियोगिताएं..मिलेगा लाखों का इनाम

कृष्ण के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश होगी प्रतियोगिताएंमिलेगा लाखों का इनाम

Krishna Festival Madhya Pradesh: भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन 'जन्माष्टमी' को मनाने के लिए पूरा देश तैयार है। देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दुनियाभर से ऋद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे। मध्यप्रदेश में भी जन्माष्टमी की धूम है। इस खबर में जानिए मध्यप्रदेश में कहां-कहां कौन-कौनसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। 

3000 से अधिक मंदिरों मनाया जाएगा उत्सव

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर मध्य प्रदेश के 3000 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और 100 से ज्यादा प्रमुख स्थलों पर 155 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. इन कार्यक्रमों में 1000 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रीकृष्ण भक्ति संगीत, भजन, कीर्तन करेंगे. राज्य सरकार ने 14 अगस्‍त को बलराम जयंती और हलधर महोत्सव मनाया। वहीं 16 अगस्‍त को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पावन अवसर पर ''श्रीकृष्‍ण पर्व'' एवं लीला पुरुषोत्‍तम का प्राकट्योत्‍सव का आयोजन करने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन अवसरों पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। [caption id="attachment_100054" align="alignnone" width="419"]3000 से अधिक मंदिरों मनाया जाएगा उत्सव 3000 से अधिक मंदिरों मनाया जाएगा उत्सव[/caption]

CM निवास पर होगा कार्यक्रम 

Krishna Festival Madhya Pradesh: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निवास पर दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। जिसमें 1000 से ज्यादा बाल गोपाल श्रीकृष्ण की वेशभूषा में अपने परिजनों के साथ शामिल होंगे। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के माध्यम से गोपाल कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। मुख्यमंत्री पधारे अतिथिगण और सहभागीगण तथा उनके साथ बाल गोपालों को माखन मिश्री, लड्डू गोपाल का विग्रह एवं हर घर गोकुल, घर घर गोपाल प्लेकार्डस तथा मोरपंख भेंट करेंगे। 

जन्माष्टमी पर विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर केन्द्रित आयोजन किये जाएंगे। इसको में लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों के शिक्षकों को भगवान श्रीकृष्ण लोक कल्याणकारी विचारों को आमजन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएं। ‘मेरा कान्हा – मेरा अभिमान' जैसे ऑनलाइन कैंपेन, श्रीकृष्ण पर रील प्रतियोगिता या स्मार्ट झांकी डिजाइन चैलेंज आयोजित किये जाएंगे। निर्देश में यह भी कहा गया कि कार्यक्रम के फोटो dpividhya@gmail.com पर भेजी जाएं।

Krishna Festival Madhya Pradesh: इनामों की होगी बछौर

मंदिरों में मटकी-फोड़, रास-लीला, भजन संध्या के साथ साज-सज्जा, श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में अनुपम श्रृंगार के लिए 1.50 लाख रुपये के तीन, 1.00 लाख रुपये के लिए 5 और 51 हजार रुपये के सात पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। MP के सभी होटलों में जन्माष्टमी मनाये जाने की अनोखी पहल भी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मनोरंजन

'सरके चुनरी' गाने को लेकर नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

Actress Nora Fatehi apologized to the National Women's Commission for a controversial song, vowing to avoid similar future projects and to fund the education of orphan girls.

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट में बंद, जियोपोलिटिकल असर

फाइनेंस

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट में बंद, जियोपोलिटिकल असर

आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें सेंसेक्स 114 अंक और निफ्टी 4.3 अंक नीचे बंद हुए। यूएस-इज़राइल वार्ता संशय और क्रूड ऑयल मूल्य वृद्धि से प्रभावित।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.