Kota NEET Student Missing: NEET की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय स्टूडेंट 5 दिन से लापता!

kota-neet-student-missing-news

Kota NEET Student Missing: NEET की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय स्टूडेंट 5 दिन से लापता!

kota neet student missing neet की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय स्टूडेंट 5 दिन से लापता

Kota NEET Student Missing: कोटा में नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे एक युवक के लापता होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लापता युवक का नाम लोकेश दांगी है, जो की 24 वर्ष का है। वो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव निवासी है। बता दें कि, 19 फरवरी से तलाश अभियान जारी अब तक नहीं युवक का कुछ पता नहीं चला।

17 फरवरी से गायब है युवक

24 वर्षीय लोकेश दांगी 17 फरवरी 2026 की दोपहर अपने हॉस्टल से बिना बताए कहीं निकल गया था, उसके बाद वो हॉस्टल वापस नहीं लौटा और उसका कोई सुराग नहीं मिला। CCTV देखा तो उसमें आखिरी बार लोकेश को 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर हॉस्टल से निकलते देखा गया था, जब वह वहां से निकला तब गुलाबी शर्ट, लोअर और कैप पहने हुए नजर आ रहा है। लेकिन इसके बाद वह हॉस्टल वापस नहीं लौटा।

18 फरवरी को युवक का मिला सामान

18 फरवरी के दिन कैथून क्षेत्र में स्थित नहर के पास एक युवक का सामान बरामद हुई। तब वहीं के निवासी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां घड़ी, मोबाइल, जूते, मोजे सहीत कैप बरामद हुई। सामान देखकर परिजनों ने पुष्टि की यह सामान लोकेश का है। तब से फिर नहर में रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। और तब से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश कर रही है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

कोटा में युवक के लापाता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। कोटा पुलिस का कहना है कि 'हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।'

गायब होने के पहले आखिरी बार मंगेतर से हुई थी बात

बताया जा रहा है कि, लोकेश की सगाई हो चुकी थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। बतााया गया कि युवक हॉस्टल से निकलने के पहले आखिरी बार मैसेज के जरिए मंगेतर से मैसेज में बात की थी।  

संबंधित सामग्री

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

खेल

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

IPL 2026 के मैच में SRH ने MI को 6 विकेट से हराया। रिकल्टन के शतक के बावजूद MI जीत नहीं सकी, SRH ने 249 रन बनाकर जीत हासिल की।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

देश-विदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जल गया। हादसे की जांच जारी है।

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।