Khargapur news: विधायक चंदा गौर व पुत्र ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल"

khargapur-news

Khargapur news: विधायक चंदा गौर व पुत्र ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल"

khargapur news विधायक चंदा गौर व पुत्र ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल"

खरगापुर, जिला टीकमगढ़ 

Khargapur news: "जनता की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है" — यह बात कही खरगापुर विधानसभा की विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। आज प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार और नाकामी का बोलबाला है।

[caption id="attachment_100981" align="alignnone" width="300"]Khargapur news: Khargapur news:[/caption]

Khargapur news: निजी स्तर पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की

हाल ही में एक मानवीय पहलू सामने आया जब ग्राम पंचायत छिदारी, जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के निवासी प्रेमलाल रैकवार, जो अत्यधिक गरीब हैं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित पाए गए। जब इस मामले की जानकारी चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को मिली, तो उन्होंने तत्काल प्रेमलाल को भोपाल के कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाया और निजी स्तर पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

Khargapur news: जिससे उसके इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी

इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए शासन से अपील की कि पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। लेकिन दुःख की बात यह है कि आज तक प्रेमलाल को शासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल सकी, जिससे उसके इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

Khargapur news: जमा न कर पाने के कारण उसका इलाज रोक दिया गया

पीड़ित के परिजनों ने जब इस स्थिति की जानकारी विधायक के पुत्र दिग्विजय सिंह गौर उर्फ "अम्मू दादा" (सचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष) को दी, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। प्रेमलाल ने बताया कि अस्पताल में 35,000 रुपए की राशि जमा न कर पाने के कारण उसका इलाज रोक दिया गया है।

Khargapur news: इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह गौर स्वयं भोपाल कैंसर अस्पताल पहुंचे और अपने व्यक्तिगत खर्च पर दोबारा इलाज शुरू करवाया। साथ ही, उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी प्रेमलाल को हर संभव सहायता दी जाएगी और उसके इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिंह गौर के समाज सेवा के कार्य लगातार जारी रहते हैं, और इस मानवीय प्रयास की स्थानीय जनता द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर: शिवराज सिंह 

संबंधित सामग्री

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।