Indore: 13 वर्षीय बाल मुनि ने 12 मिनट 7 सेकेंड में दोहराए 100 सवाल,  मिला गोल्डन...

indore-jain-bal-muni-vijay-chandra-sagarji

Indore: 13 वर्षीय बाल मुनि ने 12 मिनट 7 सेकेंड में दोहराए 100 सवाल,  मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

indore 13 वर्षीय बाल मुनि ने 12 मिनट 7 सेकेंड में दोहराए 100 सवाल  मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर में रविवार को 13 साल के मुनिराज विजयचंद्र सागर ने श्रद्धालुओं के सवालों के जवाब दिए। उनसे करीब 100 सवाल पूछे गए। उन्होंने सभी सवालों को याद रखा और 100 सवाल पूरे होने के बाद उनका एक-एक कर जवाब दिया। उनकी ये प्रतिभा देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक हैरान रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने उल्टे क्रम के साथ ही रेंडम क्रम भी उन्हीं सवालों को दोहराया जो लोगों ने उनसे पूछे थे।

श्रद्धालुओं ने लगाई सवालों की झड़ी

श्रद्धालुओं ने उनसे पूछा भगवान मल्लिनाथ का जन्म कहां. शंखेश्वर तीर्थ कहा पर स्थित है? पंच परावर्तन क्या है? जैसे कई सवाल पूछे। इन सवालों के साथ नदियों, पर्वतों, राज्यों, राजधानियों सहित गणित के सवाल भी इसमें शामिल थे। इन सभी सवालों को सून कर उन्होंने याद रखा और 100 सवाल पूरे होने के बाद इन्हीं सवालों को दोहराया। बता दे कि बाल मुनि से 100 सवाल पूछने में करीब 2 घंटे 7 मिनट का समय लगा। जबकि उन्हें दोहराने और जवाब देने में 12 मिनट 7 सेकेंड का समय लगा। यहां पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे। जिन्होंने पूरे आयोजन को देखा और आयोजन की समाप्ति पर बाल मुनि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया।

मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

यहां आने वाले सभी लोगों को एक नोटबुक एवं पेन सहित एक किट दी, ताकि वे बाल मुनि से पूछे जाने वाले सवालों को क्रमवार नोट कर लें और जब वे उत्तर दें तो सही या गलत जवाब का मिलान कर सकें। शुरूवात में उनसे भगवान मल्लिनाथ का जन्म कहा हुआ, शंखेश्वर तीर्थ कहा स्थित है, धर्म क्या है सहित पर्वत, नदियों, राज्यों, राजधानी आदि के नाम लिए गए। जिन्हें लोगों ने अपनी-अपनी नोटबुक में नोट भी किया। इसके अलावा गणित के सवाल, कुछ वस्तुएं उन्हीं दिखाई, कुछ फोटो उन्हें दिखाए।

अलग-अलग ‌तरह के 100 सवाल

इस तरह अलग-अलग ‌तरह के 100 सवाल बाल मुनि के सामने पूछे। करीब 2 घंटे 7 मिनट में लोगों ने बालमुनि से 100 सवाल पूछे। इन 100 सवालों को पूछने के दौरान बालमुनि ने इस सभी सवालों को अपनी स्मृति में रखा और सवाल खत्म होने के बाद उन्होंने 12 मिनट 7 सेकेंड में इन सभी सवालों को वापस दोहराया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने अपनी नोटबुक में चेक भी किया। हर एक सवाल सही निकलने पर वहां मौजूद दर्शक चौक गए और तालियों और जयकारों से पूरा हॉल गूंज उठा। इधर, आयोजन के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत उपचार दिया गया। [caption id="attachment_99157" align="alignnone" width="300"]विजयचंद्र सागर विजयचंद्र सागर[/caption]

10 साल की उम्र में ली दीक्षा

बाल मुनि विजयचंद्र सागर का जन्म कोटा (राजस्थान) में हुआ है और उनके परिवारजनों का कहना है कि उन्होंने जब से बोलना सीखा, तब से पहला शब्द दीक्षा बोला और मात्र 8 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने गुरु का हाथ पकड़ लिया। उनकी शिक्षा कर्नाटक के मैसूर में हुई और दस वर्ष की उम्र में उन्होंने दीक्षा ग्रहण की। इतनी कम उम्र से ही उनकी दिलचस्पी जिनशासन के प्रति लगातार बढ़ती रही। तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ धार्मिक पारमार्थिक सार्वजनिक न्यास एवं सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में प.पू. जैनाचार्य नयचंद्र सागर सूरीधर म.सा. की पावन निश्रा में 29 शिष्य इन दिनों चातुर्मास के लिए तिलक नगर उपाश्रय इंदौर में विराजमान हैं। Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल में गवर्नर आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है, जिससे ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नए चुनाव में BJP ने जीत हासिल की।

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

देश-विदेश

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

हावड़ा के शिवपुर में TMC और BJP के बीच झड़प के बाद बमबाजी हुई। पुलिस और RAF ने हालात को नियंत्रित किया, 5 लोग घायल हुए।