Indore: खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम

indore-electric-wire-accident

Indore: खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम

indore खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम

जलभराव में गिरे तार ने झुलसाया

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रविवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। अहमद नगर बांक इलाके में जलभराव के बीच टूटी पड़ी बिजली की केबल ने एक नाबालिग को करंट से झुलसा दिया। घायल अवस्था में वह पानी में तड़पता रहा, लेकिन समय पर रहवासियों की नजर पड़ने पर उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश, जलभराव और मौत बनता करंट

हादसा रविवार शाम हुआ जब शहर में तेज बारिश हुई और निचले इलाकों में पानी भर गया। अहमद नगर बांक में दो नाबालिग बच्चे सड़क किनारे जमा पानी में खेल रहे थे। तभी उन्होंने एक टूटी हुई तार को देखा जो पानी में पड़ा था। उनमें से एक बच्चा जब उसे हटाने की कोशिश करने लगा, तभी वह तेज करंट की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कई मिनट तक पानी में ही छटपटाता रहा। करंट की वजह से कोई भी उसे छूने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। कुछ स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से लकड़ी का सहारा लेकर उसे बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घायल नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, करंट की वजह से शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया है और कई नसें प्रभावित हुई हैं।

लोगों ने लगाया बिजली कंपनी और निगम पर आरोप

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय रहवासियों ने बिजली वितरण कंपनी और नगर निगम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रहवासी रवि दुबे ने बताया, "यहां जरा सी बारिश में पानी भर जाता है, और बिजली कंपनी सिर्फ सप्लाई बंद करने तक सीमित रहती है। न टूटे तारों की सुध ली जाती है, न पोलों की मरम्मत होती है। पहले भी एक बच्चा ड्रेनेज में गिरते हुए बचा था। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।"

सवालों के घेरे में मेंटनेंस सिस्टम

लोगों का कहना है कि मेंटनेंस और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजों में काम होता है। टूटे केबल, खुले पोल, और पानी में पड़े तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। निगम और बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी को न्योता दे रही है।

प्रशासन ने जांच की शुरु

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बिजली कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है। नगर निगम की ओर से भी एक टीम को मौके पर भेजा गया है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?" Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत  

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।