इस्तीफा देने के बाद भावनाओं मे बहे हेमंत कटारे, कांग्रेस को बताई अपने पिता जी कि विरासत है

hemant-katare-post-sad

इस्तीफा देने के बाद भावनाओं मे बहे हेमंत कटारे, कांग्रेस को बताई अपने पिता जी कि विरासत है

इस्तीफा देने के बाद भावनाओं मे बहे हेमंत कटारे कांग्रेस को बताई अपने पिता जी कि विरासत है

Hemant Katare Post: भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट किया जिसमें लिखा की कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है।

अब ये भावुक पोस्ट के बाद सवाल ये उठता है की हेमंत कटारे कांग्रेस को अपने पिताजी की विरासत क्यों बता रहे। आम आदमी बाप-दादा की जमीन को लेकर तो कहते है की पिताजी की विरासत है। लेकिन ये हेमंत कटारे ने जो कहा इसका क्या मतलब निकलता है।एक बड़ा सवाल है।

Hemant Katare Post: आंगे उन्होंने लिखा की "और हां... मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें।

शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।

कभी कभी नेता भी इंसान होता है. अब ज़रा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है।

सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा - और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा।

चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का -हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूंगा।"

[caption id="attachment_135678" align="alignnone" width="1180"]हेमंत कटारे का पोस्ट हेमंत कटारे का पोस्ट[/caption]

तैयारी मजबूत रखिएगा।

क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं-और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

बता दें की उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे,वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।

Hemant Katare Post: सिंघार बोले- समझेंगे कि क्या कारण रहे

कटारे के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- ये हमारे लिए आश्चर्य की बात है। परिवार की बात है, समझेंगे कि क्यों हुआ, क्या कारण रहे? उनके बीजेपी में जाने के सवाल पर सिंघार ने कहा- ऐसी कोई बात नहीं है। उनके पिताजी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। मैं सोचता हूं कि इस पर टिप्पणी करना भी उचित नहीं है।

संबंधित सामग्री

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

खेल

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

IPL 2026 के मैच में SRH ने MI को 6 विकेट से हराया। रिकल्टन के शतक के बावजूद MI जीत नहीं सकी, SRH ने 249 रन बनाकर जीत हासिल की।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

देश-विदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जल गया। हादसे की जांच जारी है।

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।