Croma Bhopal product not available: भोपाल के क्रोमा शोरूम में ऑफर, लेकिन प्रोडेक...

croma-bhopal-offer-no-stock

Croma Bhopal product not available: भोपाल के क्रोमा शोरूम में ऑफर, लेकिन प्रोडेक्ट नहीं,परेशानी हुए कस्टमर

croma bhopal product not available भोपाल के क्रोमा शोरूम में ऑफर लेकिन प्रोडेक्ट नहींपरेशानी हुए कस्टमर

क्रोमा शोरूम में वाशिंग मशीन की डिमांड... लेकिन स्टॉक की कमी,15 दिन की वेटिंग और पूरी पेमेंट की शर्त से ग्राहक असहज

विज्ञापन में ऑफर का दावा... लेकिन स्टॉक नहीं

Croma Bhopal product not available: त्यौहारों के अवसर पर क्रोमा कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए वाशिंग मशीन पर 10990 रूपए का ऑफर दिया। लेकिन जब ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेने भोपाल के होशंगाबाद शोरूम पहुंचे तो वहां उन्हें बताया गया कि यह मशीन फिलहाल स्टॉक में उपलब्ध नहीं है। शोरूम मैनेजर कविता के अनुसार... यह स्टॉक ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाना होता है जिसके लिए कम से कम 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं बात करें 10 नंबर मार्केट के क्रोमा शो रूम की तो जब एक व्यक्ति के मोबाइल में SMS  आता है कि वाशिंग मशीन में ऑफर चल रहा है तो वह व्यक्ति क्रोमा के शो रूम पहुंचता है और जब वहां बात करता है कि हमको वाशिंग मशीन लेना है ऑफर का मैसेज आया है तो वहां के स्टाफ का कहना होता है कि, अभी वो प्रोडेक्ट नहीं है उपलब्ध, आप एक काम करिए 10990 की जगह 15 हजार के रेंज की ले लीजिए... लेकिन ग्राहक खुद को असहज महसूस करने लगता है, तो फिर शो रूम के स्टाफ के द्वारा कहा जाता है कि अगर आप को ऑफर वाला ही चाहिए तो आप अभी बुक कर दो हम आपको 8 से 10 दिन में उपलब्ध करा देंगे फिर क्या ग्राहक मन दुखी करके वहां से बिना वाशिंग मशीन लिए चला जाता है।

ऑनलाइन मंगवाने की बाध्यता और पेमेंट का दबाव

मैनेजर कविता ने बताया कि अगर ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें 15 अगस्त तक पूरा पेमेंट करके बुकिंग करनी होगी, तभी मशीन मंगाई जाएगी। यानी ग्राहक को न सिर्फ वेटिंग करनी पड़ेगी... बल्कि पहले से पूरा भुगतान भी करना होगा। ऐसे में ग्राहक यह सोचने को मजबूर है कि जब ऑनलाइन ही ऑर्डर करना है... तो शोरूम जाकर क्यों खरीदे?

ग्राहक की संतुष्टि पर सवाल

ग्राहकों का कहना है कि ऑफर को देखकर वे शोरूम पहुंचे... लेकिन उन्हें 'टर्म्स एंड कंडीशन्स' बताकर लौटा दिया गया। ऐसे में विज्ञापन का उद्देश्य ही विफल नजर आता है। ग्राहक यह भी सवाल कर रहे हैं कि इतनी बड़ी कंपनी होने के बावजूद, जब तक प्रोडक्ट शोरूम में उपलब्ध नहीं है तब तक ऐसे ऑफर का क्या फायदा?

भोपाल में क्रोमा के कई शोरूम, फिर भी सुविधा में कमी

Croma Bhopal product not available: बतादें कि क्रोमा, टाटा समूह की कंपनी है और भारत के 200 से अधिक शहरों में इसके 550 से ज्यादा स्टोर हैं। भोपाल में भी इसके कई शोरूम मौजूद हैं... जैसे 10 नंबर मार्केट, डीबी मॉल, इंद्रपुरी, होशंगाबाद रोड, कोलार रोड, कोहेफिजा और भानपुर। फिर भी ग्राहकों को स्टॉक की कमी और लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जो एक ब्रांड की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा करता है।  

संबंधित सामग्री

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

राजस्थान

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में बम धमाकों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। CM मान ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, BJP ने किया पलटवार।

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मध्य प्रदेश

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मंदसौर के होटल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, जिसके बाद हुई जमकर मारपीट। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

खेल

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Indian cricketer Yuzvendra Chahal was seen vaping in a flight in a video posted by Punjab Kings, which was later deleted after going viral.

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी ने यमकेश्वर में मंदिर पूजा की और ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।