Crime: इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई पर महिला का गंभीर आरोप, केस में आया नया मोड़

crime

Crime: इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई पर महिला का गंभीर आरोप, केस में आया नया मोड़

crime इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई पर महिला का गंभीर आरोप केस में आया नया मोड़

Crime: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने धोखे से शादी करने और रेप का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात 3 अगस्त 2022 को विजय नगर स्थित एक मसाज सेंटर पर हुई, जहां वह रिसेप्शनिस्ट थी। बातचीत के दौरान सचिन ने उसका नंबर लिया और बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। [caption id="attachment_98553" align="alignnone" width="300"]Crime Crime[/caption]

Crime: दस्तावेजों में सचिन का नाम और साइन

महिला का दावा है कि उसने शादी की बात की तो सचिन ने राम मंदिर में शादी करने की बात कहकर उसे कनाड़िया रोड के राम मंदिर ले गया और मंगलसूत्र पहनाकर विवाह किया। इसके बाद दोनों रिलेशन में रहे। महिला गर्भवती हुई और सचिन ने 22 जनवरी 2024, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी का मुहूर्त निकालकर उसका ऑपरेशन कराया। अस्पताल के सभी दस्तावेजों में सचिन का नाम और साइन हैं।

Crime: दो बेटियां हैं और उसने तलाक नहीं लिया

महिला का आरोप है कि पहले तो सचिन उसका पूरा खर्च उठाता रहा, लेकिन बच्चे के जन्म के 3-4 महीने बाद वह दूरी बनाने लगा। कॉल उठाना बंद कर दिया और खर्च देना भी बंद कर दिया। तभी महिला को पता चला कि सचिन की पत्नी और दो बेटियां हैं और उसने तलाक नहीं लिया है।

Crime: 6 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई

महिला ने बताया कि सचिन की पत्नी ने उसे कॉल करके बेटे को गोद लेने के बदले 10-15 लाख रुपए देने की पेशकश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया। परेशान होकर महिला ने 6 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले 14 सितंबर को सचिन ने उसे लिखकर दिया था कि वह जल्द उसे स्वीकार करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Crime: अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही

महिला ने कहा कि सचिन ने न सिर्फ उसका करियर खत्म किया, बल्कि मानसिक और आर्थिक शोषण भी किया। अब वह अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही है। सचिन का पक्ष: सचिन रघुवंशी ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी एक बेटी है। वो उसे झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही है। उसके हाथ पर किसी "सुनील" का नाम गुदा हुआ है और पहले पति को भी इसी तरह फंसाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।