BHOPAL: भोपाल बनेगा मेट्रोपोलिटन सिटी: अक्टूबर तक दौड़ेगी मेट्रो, बड़े तालाब में ...

cm-mohan-yadav-announces-bhopal-metropolitan-city-plan

BHOPAL: भोपाल बनेगा मेट्रोपोलिटन सिटी: अक्टूबर तक दौड़ेगी मेट्रो, बड़े तालाब में चलेंगे शिकारे – सीएम मोहन यादव

bhopal भोपाल बनेगा मेट्रोपोलिटन सिटी अक्टूबर तक दौड़ेगी मेट्रो बड़े तालाब में चलेंगे शिकारे – सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहा है. अक्टूबर 2025 तक यहां मेट्रो सेवा शुरू होगी. भोपाल के प्रमुख मार्गों पर द्वार बनेंगे और बड़े तालाब में कश्मीर की डल झील के समान शिकारे चलाए जाएंगे.

भोपाल देश के सुंदरतम शहरों में से एक-सीएम

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल देश के सुंदरतम शहरों में से एक है. प्रदेश की राजधानी के विकास को सुनियोजित करते हुए भोपाल को राज्य सरकार मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसका लाभ भोपाल के आसपास के जिलों को भी मिलेगा. भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वेस्टर्न बायपास भी विकसित किया जा रहा है. अक्टूबर 2025 तक भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी आरंभ होगा.

बड़े तालाब में शिकारो का नजारा

भोपाल के बड़े तालाब में कश्मीर की डल झील के समान शिकारो का संचालन भी पर्यटन विकास निगम के सहयोग से किया जाएगा. भोपाल में नगर निगम के माध्यम से प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं. साथ ही नगर में विशाल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरपालिका निगम भोपाल द्वारा निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, नियुक्ति-पत्र वितरण और सफाई मित्रों के सम्मान के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. विश्व में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की साख है. भारतीय लोकतंत्र में स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र हो या राज्य, जब कोई भी योजना लागू होती है तो सबसे पहली भूमिका निकायों की होती है. भोपालवासियों ने ऐतिहासिक रूप से अपने जीवंत लोकतांत्रिक संस्कारों का परिचय दिया है. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भोपाल में आरंभ हुआ विलीनीकरण आंदोलन इसका उदाहरण है. देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की सक्रियता और भारतीय सेना द्वारा देशवासियों को दिए गए सुरक्षा के अहसास से हमारी अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है. Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

राजस्थान

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

In Bhilwara, Rajasthan, a dumper truck hit three friends on a bike, killing one instantly and injuring two, leading to protests demanding action against illegal mining.

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने विभिन्न विभागों में 474 नई नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बल दिया गया।

घर पर भूलकर न रखें ये पौधे, नहीं बिगड़ जाएगा घर का माहौल

सनातन

घर पर भूलकर न रखें ये पौधे, नहीं बिगड़ जाएगा घर का माहौल

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे घर की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सही पौधों का चयन करके, सकारात्मकता बढ़ाई जा सकती है।