मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में  उभर रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

cm-dr-mohan-yadav-news

मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में  उभर रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में  उभर रहा है मुख्यमंत्री डॉ यादव

CM Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस लाइन स्टेडियम, भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 "नॉट आउट @ 100" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लगातार 100 घंटे तक चलने वाली इस अनूठी प्रतियोगिता में 25 से अधिक राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। दिव्यांग खिलाड़ी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

[caption id="attachment_135830" align="alignnone" width="1181"]मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]

मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है

CM Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। समाज सुधारक और चिंतक स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलने का यह प्रयास केवल रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जब संकल्प समाज के उत्थान के लिए होता है तो सीमाएं स्वयं समाप्त हो जाती हैं।

विकलांग शब्द के स्थान पर दिव्यांग शब्द को स्थापित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शब्द के स्थान पर दिव्यांग शब्द को स्थापित किया है। उनका यह कदम भारतीय संस्कृति के मनोभाव के अनुरूप है। इस पहल ने विकलांग शब्द से जन सामान्य में उपजती हीनता की भावना का अंत किया है, साथ ही चुनौतिपूर्ण परि‍स्थितियों में संघर्ष की अदम्य इच्छा शक्ति को प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक सोच के अनुरूप देश को सभी क्षेत्रों में आगे लाने के प्रयास को साकार रूप देने के उद्देश्य से ही राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 नॉट आउट@100 का आयोजन किया गया है।

100 घंटे क्रिकेट खेलना अद्भुत, आनंददायी और हम सबके लिए गर्व का अवसर

CM Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेट पिच पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा एक बॉल खेलकर मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच मध्यप्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो केटेगरी टीम के बीच रहा। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव को खेल महोत्सव का बैच लगाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट की कैप भी धारण की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दिव्यांग खेल महोत्सव के अंतर्गत दिव्यांगजन का लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेलना अद्भुत, आनंददायी और हम सबके लिए गर्व का अवसर है।

आत्मविश्वास और साहस की जीवंत मिसाल-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उन्होंने इस आयोजन के लिए कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और इंटर नेशनल पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी की "मन की बात" के श्रवण के साथ यह खेल महोत्सव आयोजित हो रहा है। यह सभी क्षेत्रों में सर्वागींण रूप से समान भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग बेटी संगीता विश्नोई की इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां केवल खिलाड़ी नहीं, आत्मविश्वास और साहस की जीवंत मिसाल हैं।

संबंधित सामग्री

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश में BJP ने 55 जिलों में कार्यकर्ताओं को सरकारी समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरू किया।

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

मनोरंजन

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

Actor Rahul Roy, after a viral video, shares an emotional post on Instagram addressing his struggles and mocking by netizens.

Atletico Arsenal Champions League:  एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

खेल

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। फाइनल के लिए निर्णायक मैच लंदन में होगा।