मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

cm-dr-mohan-yadav-media

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27746 करोड़ का मेगा तोहफा

CM Dr. Mohan Yadav: बड़वानी के नागलवाड़ी के शिखरधाम में आज सुबह से राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। सीएम डॉ. मोहन यादव हेलिपैड से सीधे 800 वर्ष पुराने भीलट देव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और किसानों की समृद्धि की कामना की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, गौतम टेटवाल और विजय शाह सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।

[caption id="attachment_138144" align="alignnone" width="1183"]सीएम डॉ. मोहन यादव सीएम डॉ. मोहन यादव[/caption] [caption id="attachment_138145" align="alignnone" width="1180"]मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा[/caption] [caption id="attachment_138145" align="alignnone" width="1180"]मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा मोहन कैबिनेट[/caption] आज बड़वानी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सौगातों का पिटारा खोला। प्रदेश की पहली कृषि केबिनेट बैठक आयोजित की गई जिसमें 27 हजार 746 करोड़ की सौगात दी है। और सीएम ने कहा की किसान कल्याण के लिए राशी खर्च करेंगे।
  • कृषि कल्याण विभाग को 3 हजार 502.48 करोड़ की राशि की सौगात दी
  • खाद्य प्रसंस्करण में 4 हजार 263 करोड़ की राशि
  • पशुपालन और डेयरी विकास में 9 हजार 508 करोड़ की राशि
  • मछुआ कल्याण को  218 करोड़ की राशि
  • सहकारिता विभाग की 8 हजार 186 करोड़ की राशि
  • नर्मदा घाटी के विकास के लिए 2 हजार 68 करोड़ की राशि

व्याख्यान केंद्र का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में करीब 80 लाख रुपए की लागत से बने भीलट देव व्याख्यान केंद्र का लोकार्पण भी किया। यह केंद्र मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित है।

CM Dr. Mohan Yadav: कृषि कैबिनेट बैठक में बड़े निर्णय

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अस्थायी मंत्रालय पहुंचे, जहां कृषि कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक में उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस, सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने का प्रस्ताव, सूक्ष्म सिंचाई के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान, प्राकृतिक खेती, खाद्य तेल मिशन और दलहन उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बड़वानी में नवीन आधुनिक कृषि उपज मंडी बनाने तथा खेतिया मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की गई। मत्स्य पालन क्षेत्र में नई नीति लाकर कोल्ड चेन, फीड प्लांट और मार्केटिंग ढांचे पर सब्सिडी देने की तैयारी की जानकारी भी सामने आई।

CM Dr. Mohan Yadav: अब भगोरिया हाट की ओर

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रीगण जुलवानिया के प्रसिद्ध भगोरिया हाट में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। वहां जनजातीय समाज से संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता का कार्यक्रम है।सुबह दर्शन, लोकार्पण और कैबिनेट फैसलों के बाद अब पूरा काफिला भगोरिया के रंग में रंगने जा रहा है।

संबंधित सामग्री

मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने CM डॉ. मोहन बना रहे ये प्लान

मध्य प्रदेश

मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने CM डॉ. मोहन बना रहे ये प्लान

मध्यप्रदेश में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और नए रोजगार सृजित हो रहे हैं।

 CM पुष्कर सिंह धामी ने  किया हिमकास्ट ऐप का उद्घाटन,  वन उत्पादों की बिक्री और वितरण होगी आधुनिक

उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी ने किया हिमकास्ट ऐप का उद्घाटन, वन उत्पादों की बिक्री और वितरण होगी आधुनिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हिमकास्ट ऐप लॉन्च किया, जिससे वन उत्पादों की ऑनलाइन खरीदी और वितरण सुगम होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Buxar Murder Mystery: बक्सर में  मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच!

बिहार

Buxar Murder Mystery: बक्सर में मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच!

An unidentified body was found in Buxar, causing panic among locals. Police are investigating the case, suspecting murder.

भोपाल में युवक को बदमाशों ने निर्वस्त्र करके पीटा, अमानवीयता की सारी हदें पार

मध्य प्रदेश

भोपाल में युवक को बदमाशों ने निर्वस्त्र करके पीटा, अमानवीयता की सारी हदें पार

भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र करके पीटा, इलाके के चार बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया और उसे अपमानित किया।

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

मनोरंजन

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

Rajpal Yadav will feature in a significant role in Salman Khan's upcoming film 'SVC63', starring alongside Nayanthara, under director Vamshi Paidipally.