Barwani News: बड़वानी में टोने-टोटके के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

barwani-news-13

Barwani News: बड़वानी में टोने-टोटके के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

barwani news बड़वानी में टोने-टोटके के बहाने लाखों की ठगी पुलिस ने किया पर्दाफाश

Barwani News: बड़वानी जिले में एक परिवार को टोने-टोटके के नाम पर ठगने का मामला उजागर हुआ है। शहर कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्नेह नगर निवासी पाटुसिंह ने 16 जून को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

[caption id="attachment_91629" align="alignnone" width="300"]Barwani News Barwani News[/caption]

Barwani News: अपने साथी श्याम के साथ पाटुसिंह के घर पहुंचा

पाटुसिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि घर में लगातार आ रही परेशानियों को लेकर उन्होंने सोंदुल गांव के ओमप्रकाश से संपर्क किया था। ओमप्रकाश ने पूजा-पाठ के जरिए समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। 1 जून को शाम करीब 5 बजे ओमप्रकाश अपने साथी श्याम के साथ पाटुसिंह के घर पहुंचा।

अलमारी का लॉकर कुछ दिन तक न खोला जाए

घर पहुंचते ही ओमप्रकाश ने घर की महिलाओं को बाहर भेज दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बैठा दिया। इसके बाद उसने अलमारी खुलवाकर लगभग 20-25 मिनट तक पूजा-पाठ करने का नाटक किया। पूजा खत्म होने के बाद उसने परिवार को हिदायत दी कि अलमारी का लॉकर कुछ दिन तक न खोला जाए।

Barwani News: एक जोड़ी सोने की चूड़ियां चोरी हो चुकी

11 जून को पाटुसिंह को पैसों की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने ओमप्रकाश को फोन किया। लेकिन ओमप्रकाश ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसके पिता का निधन हो गया है और वह व्यस्त है। इस पर संदेह हुआ, तो पाटुसिंह ने अलमारी खोली, जिसमें रखे कीमती गहने गायब थे। अलमारी से दो सोने के हार, दो अंगूठियां, दो जोड़ी कान के झुमके, एक सोने की चेन और एक जोड़ी सोने की चूड़ियां चोरी हो चुकी थीं।

Barwani News: वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के जरिए पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ के दौरान ओमप्रकाश ने अपने साथी श्याम के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

समस्या होने पर पहले कानून की मदद लें

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुए लगभग 12.43 लाख रुपये के सारे आभूषण बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि टोने-टोटके या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें और किसी भी तरह की समस्या होने पर पहले कानून की मदद लें।

संबंधित सामग्री

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

मनोरंजन

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

Rajpal Yadav will feature in a significant role in Salman Khan's upcoming film 'SVC63', starring alongside Nayanthara, under director Vamshi Paidipally.

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

सनातन

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. मधु प्रिया के अनुसार, बुध ग्रह के कमजोर प्रभाव को दूर करने के लिए तुलसी, दुर्गा चालीसा और गणेश पूजा के उपाय अपनाएं।

भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश

भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भोपाल में अतिथि शिक्षकों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया, नियमितीकरण और अन्य मांगों की पूर्ति की मांग की।

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर विकसित वैदिक घड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का ध्यान खींचा। यह घड़ी न केवल समय बताती है बल्कि मुहूर्त और पंचांग भी देती है।

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

जुर्म गाथा

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

In Rajasthan's Karauli, a woman was fatally attacked with an iron rod over a dispute related to fetching water. The incident led to her death.