Abhay Mishra controversial statement: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का विवादित बयान...

abhay-mishra-controversial-statement-sp-deputy-cm-remark

Abhay Mishra controversial statement: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का विवादित बयान… मंच से एसपी को कहा ‘आधा पुरुष-आधा महिला’, डिप्टी सीएम को बताया ‘मिट्टी खाने वाला कीड़ा’

abhay mishra controversial statement कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का विवादित बयान… मंच से एसपी को कहा ‘आधा पुरुष-आधा महिला’ डिप्टी सीएम को बताया ‘मिट्टी खाने वाला कीड़ा’

भरे मंच से अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी

Abhay Mishra controversial statement: रीवा जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का एक विवादित वीडियो सामने आया है जिसमें वे खुले मंच से पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को आधा पुरुष और आधा महिला कहते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो न्याय सत्याग्रह आंदोलन के दौरान का है... जो मंगलवार को रीवा में आयोजित किया गया था।

डिप्टी सीएम पर भी लगाया अपमानजनक आरोप

विधायक मिश्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम को मिट्टी खाने वाला कीड़ा कहते हुए आरोप लगाया कि वह सुबह, दोपहर, शाम जमीन खाते हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

Abhay Mishra controversial statement:

read more:  SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी: फर्जी लेटरपैड के जरिए बैंक मैनेजर से ट्रांसफर कराई रकम

 पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप

मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, शराब की बिक्री हर गली-मोहल्ले में हो रही है और युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने एसपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वे "भोपाल में 50 लाख देकर आए हैं" और शराब के ठेकों में पले-बढ़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एसपी की प्राथमिकता केवल अपनी कुर्सी बचाए रखना है।

 मंत्री-अपराधी गठजोड़ का भी लगाया आरोप

Abhay Mishra controversial statement:

विधायक ने कहा कि जिले में अपराधियों को पकड़ने के बजाय कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मंत्री और अपराधियों के बीच मिलीभगत है। अपराधी मंत्री की शरण में चले जाते हैं और फिर उनके सभी मामले दबा दिए जाते हैं।

आंदोलन में कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प

Abhay Mishra controversial statement: यह बयान उस समय आया जब कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ "वोट चोरी" के आरोप लगाते हुए न्याय सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की। इस आंदोलन में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और बहस हुई। पुलिस ने उन्हें कार्यालय में प्रवेश से रोक दिया, जिसके चलते तनाव की स्थिति बन गई।

read more: मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशवासियों से की जुड़ने की अपील

 

संबंधित सामग्री

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

देश-विदेश

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

हावड़ा के शिवपुर में TMC और BJP के बीच झड़प के बाद बमबाजी हुई। पुलिस और RAF ने हालात को नियंत्रित किया, 5 लोग घायल हुए।

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

राजस्थान

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में बम धमाकों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। CM मान ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, BJP ने किया पलटवार।

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मध्य प्रदेश

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मंदसौर के होटल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, जिसके बाद हुई जमकर मारपीट। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

खेल

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Indian cricketer Yuzvendra Chahal was seen vaping in a flight in a video posted by Punjab Kings, which was later deleted after going viral.