Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh politics: कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh politics: कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

divya mistry October 12, 2025

Madhya Pradesh politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने दवाइयों की समय पर टेस्टिंग नहीं कराई, जिससे यह भयावह घटना हुई। उन्होंने चिंता जताई कि अभी और भी ऐसी दवाएं हो सकती हैं, जिनकी टेस्टिंग बाकी है।

Madhya Pradesh politics:
Madhya Pradesh politics:

उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं

कमलनाथ ने कहा कि यह सरकार की सीधी लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात कर मुआवजे को लेकर चर्चा की और कहा कि सरकार को इस पर और गंभीरता से काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से जो भी सहायता कर सकते हैं, उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस दुख की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, “ज़हरीला सीरप पीने से 21 बच्चों की मौत के बाद छिंदवाड़ा शोक के सागर में डूबा हुआ है। पीड़ित परिवारों से मिलने और उनके दुख में भागीदार बनने के लिए पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ परासिया जा रहा हूं। इस दुख की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं।”

जिससे कई मासूमों की जान चली गई

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ के सेवन से अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। परासिया सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी पर आरोप है कि वे अपने निजी क्लिनिक में बच्चों को बिना परीक्षण के कफ सिरप लिखते थे। इन दवाओं के सेवन के बाद बच्चों को तेज बुखार, पेशाब में परेशानी और अंततः किडनी फेल होने जैसे लक्षण देखने को मिले, जिससे कई मासूमों की जान चली गई।

Madhya Pradesh politics: सभी संदिग्ध दवाओं की तुरंत जांच हो

इस घटना ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया है और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमलनाथ ने मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं और सभी संदिग्ध दवाओं की तुरंत जांच हो।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Pulse Polio Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
Next: Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी का सख्त संदेश… सड़कों को जल्द बनाएं गड्ढा मुक्त

Related Stories

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
नया वीडियो कई खुलासे
  • मध्य प्रदेश

ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो, मंत्री सारंग पर कर दी बड़ी बात

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!
  • दुष्कर्म किया, ब्लैकमेलिंग..बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग को मारी गोली
  • Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा…
  • हरियाणा के बजट 2026-27 को आम आदमी पार्टी ने बताया “सपनों को तोड़ने वाला”
  • फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.