Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP IAS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल,संजीव झा बने नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
  • मध्य प्रदेश

MP IAS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल,संजीव झा बने नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Aditya Mishra July 2, 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने संजीव झा

MP IAS Transfer 2025: खबर राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। बतादें संजीव झा को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे सुखबीर सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुखबीर सिंह को PWD का प्रमुख सचिव बनाया गया

पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखबीर सिंह को अब लोक निर्माण विभाग (PWD) का प्रमुख सचिव बनाया गया है। यह विभाग राज्य में अधोसंरचना विकास का अहम जिम्मा संभालता है। सरकार के इस फैसले को चुनावी तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रघुराज एम.आर. और अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारियाँ

रघुराज एम.आर. को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से हटाकर अब श्रम विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

उमाकांत उमराव को मिला श्रम विभाग का कार्यभार

उमाकांत उमराव को खनिज साधन और पशुपालन विभाग की जिम्मेदारियों से मुक्त कर अब श्रम विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इस बदलाव के पीछे प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की मंशा बताई जा रही है।

विवेक पोरवाल और मुकेश गुप्ता को अतिरिक्त कार्यभार

MP IAS Transfer 2025: विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, मुकेश चंद्र गुप्ता को सचिव, मानव अधिकार आयोग के साथ-साथ राजस्व मंडल, ग्वालियर का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नीरज मंडलोई को ऊर्जा और लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  गुजरात HC में सनसनीखेज घटना: सीनियर एडवोकेट वर्चुअल सुनवाई में पी बीयर 
Next: IND vs ENG Women’s T20: अमनजोत की तूफानी पारी ने टीम इंडिया को 24 रनों से जिताया! सीरीज में 2-0 से बढ़त…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.